Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भूल जाइए पासवर्ड याद रखने की टेंशन! जानिए क्या है Password Manager और आपके लिए कौन-सा है बेस्ट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:55 PM (GMT+05:30)

    हर वेबसाइट के लिए अलग पासवर्ड याद रखना और डेटा लीक का डर। आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन अकाउंट्स को सेफ रखना एक बड़ा चैलेंज बन गया है। इस प्रॉब्लम का बे ...और पढ़ें

    क्या होता है Password Manager. Photo- ChatGPT.

    क्या होता है Password Manager. Photo- ChatGPT.

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हर वेबसाइट का अलग पासवर्ड याद रखना, OTP एंटर करना और डेटा लीक होने का डर। ऑनलाइन अकाउंट्स को सिक्योर रखना अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ा चैलेंज बन गया है। सबसे बड़ा रिस्क तब होता है जब लोग मल्टीपल वेबसाइट्स पर बिल्कुल एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। अगर किसी एक भी वेबसाइट का डेटा लीक हो जाता है, तो हैकर्स उसी पासवर्ड का यूज करके बाकी अकाउंट्स में सेंध लगाने की कोशिश कर सकते हैं।

    इसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है पासवर्ड मैनेजर। ये एक डिजिटल वॉल्ट की तरह है जो आपके सभी पासवर्ड्स को सेफ रखता है। ये हर वेबसाइट के लिए एक अलग और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड जनरेट करता है, उन्हें याद रखता है और जरूरत पड़ने पर अपने आप ऑटोफिल भी कर देता है। इसमें क्रेडिट कार्ड्स और दूसरी सेंसिटिव इंफॉर्मेशन को भी सेफ रखा जा सकता है। हालांकि, अब कई कंपनियां पासवर्ड की जगह Passkey को बढ़ावा दे रही हैं। Passkey के जरिए आप सिर्फ फिंगरप्रिंट, Face ID या PIN का यूज करके सीधे लॉगिन कर सकते हैं।

    क्या होते हैं पासवर्ड मैनेजर्स... आपके लिए कौन-सा सही है?

    पासवर्ड मैनेजर्स क्या होते हैं?

    ये एक डिजिटल तिजोरी की तरह होते है। इसमें आपकी सभी वेबसाइट्स और एप्स के पासवर्ड्स पूरी तरह सेफ रहते हैं। ये हर अकाउंट के लिए एक स्ट्रॉन्ग और अलग पासवर्ड जनरेट करने, उन्हें याद रखने और जरूरत पड़ने पर खुद ही ऑटोफिल करने का काम करता है।

    Passkey पासवर्ड से कैसे अलग है?

    Passkey लॉगिन करने का एक नया और मॉडर्न तरीका है। इसमें पासवर्ड टाइप करने की कोई जरूरत नहीं होती। इसके बजाय, आपका फोन या लैपटॉप Face ID, फिंगरप्रिंट या PIN के जरिए आपकी पहचान वेरिफाई करता है और आपको सीधे वेबसाइट या एप में लॉगिन करा देता है।

    खबरें और भी

    कौन-सा पासवर्ड मैनेजर सेलेक्ट करें?

    • 1Password (Paid): इसका इंटरफेस काफी ईजी है, जिससे नए यूज़र्स के लिए इसे यूज करना बहुत आसान हो जाता है। पासवर्ड्स के साथ-साथ आप इसमें कार्ड्स, डॉक्यूमेंट्स और बाकी सेंसिटिव इंफॉर्मेशन भी सेफ रख सकते हैं।
    • Bitwarden (Free + Paid): इसके फ्री वर्जन में भी जबरदस्त सिक्योरिटी और अनलिमिटेड पासवर्ड स्टोरेज का फीचर मिलता है।
    • Proton Pass (Free + Paid): ये पासवर्ड्स के साथ ईमेल एलियास क्रिएट करने का फीचर देता है, जिससे आपकी असली ईमेल ID हिडन रहती है। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ इसका खास फोकस यूजर की प्राइवेसी पर है।

    नोट: iPhone और Android फोन्स में भी Apple Passwords और Google Password Manager जैसी ऐप्स बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी अच्छे ऑप्शन्स हैं।

    यह भी पढ़ें: नेटवर्क न होने पर भी तुरंत समझेगा आपकी भाषा! जानिए कैसे काम करता है Google का ये ऑफलाइन AI टूल