यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब WhatsApp वीडियो कॉल पर आपकी जगह Avatar करेंगे बात, जानिए कैसे काम करेगा
WhatsApp का इस्तेमाल दुनिया भर में लाखों लोग करते हैं। कंपनी अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसे समय-समय पर अपडेट करती रहती है। फिलह ...और पढ़ें

HighLights
- हाल ही में WhatsApp ने भारत में चैनल्स फीचर को जोड़ा है।
- WhatsApp अपने कुछ यूजर्स के लिए वीडियो अवतार कॉलिंग फीचर ला रहा है।
- फीचर एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा का जाने माने मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को दुनियाभर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। यह अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट लाता रहता है। बता दें कि हाल ही में कंपनी भारत में चैनल्स फीचर को जोड़ा है। जिससे आप आसानी से अपने फॉलोवर्स तक अपना मैसेज पहुंचा सकते हैं।
फिलहाल एक नए फीचर की बात चल रही है, जिसकी मदद से वीडियो कॉल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया जा सकता है। WABetaInfo की रिपोर्ट में पता चला है कि WhatsApp अपने कुछ यूजर्स के लिए वीडियो अवतार कॉलिंग फीचर ला रहा है। ये फीचर एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
कहां मिलेगा नया अपडेट
- जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये फीचर बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिसे आप अपडेट वर्जन 2.23.19.14 में एक्सेस कर सकते हैं।
- इस फीचर के साथ जब यूजर किसी को भी वीडियो कॉल करते हैं तो वहां उनके चेहरे की जगह पर अवतार दिखाई देगा। इस फीचर का उद्देश्य आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा करना है।
- वीडियो अवतार कॉलिंग फीचर के साथ यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान डायनामिक वीडियो अवतार से बदलने देती है। यह फीचर बातचीत आपकी सुरक्षा के साथ-साथ मजेदार एक्सपीरियंस मिलता है।
.jpg)
यह भी पढ़ें- WhatsApp पर बनाना चाहते हैं Channels तो ये तरीका आएगा काम, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स
सुविधा का कैसे कर सकते हैं उपयोग
- इसके पहले आपको इस बात की जांच करना होगी कि यह सुविधा आपके लिए उपलब्ध है या नहीं। इसके लिए आप एक वीडियो कॉल करें ।
- अगर आपको कॉलिंग स्क्रीन पर अवतार बटन दिख रहा है तो आपके पास यह सुविधा उपलब्ध है।
- अब वीडियो अवतार मोड को चुनें, जिसके बाद आपके चहरे की जगह अवतार दिखाई देगा ।
खबरें और भी
वॉट्सऐप चैनल की हुई शुरुआत
हाल ही में वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए चैनल फीचर शुरू किया है। इस फीचर को 150 से अधिक देशों में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें- अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram जैसा Channels फीचर, जानें कैसे काम करती है सुविधा