Amazon Great Freedom Sale पर सस्ते मिलेंगे प्रोजेक्टर, Boat, Lumio और Zebronics पर बंपर डिस्काउंट
अमेजन पर 7 अगस्त से ग्रेट फ्रीडम सेल शुरू हो रही है, प्राइम मेंबर्स के लिए यह 6 अगस्त से लाइव होगी। ...और पढ़ें

HighLights
अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल 7 अगस्त से शुरू होगी।
प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 6 अगस्त से लाइव।
प्रोजेक्टर पर आकर्षक डील्स और बैंक ऑफर्स।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर Amazon Great Freedom Sale शुरू होने वाली है। अमेजन पर यह सेल भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 7 अगस्त से लाइव होने जा रही है। इस दौरान होम प्रोजेक्टर, एंड्रॉयड एलईडी प्रोजेक्टर पर डिस्काउंट ऑफर किए जाएंगे। अमेजन पर आने वाली इस सेल में Lumio, boAt, Zebronics, Crossbeats, WZATCO, और Lifelong Electronics के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलेगा। Amazon Great Freedom Sale प्राइम मेंबर्स के लिए 6 अगस्त को लाइव हो जाएगी।
Amazon Great Freedom Sale: प्रोजेक्टर डील
Amazon पर अपकमिंग सेल की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। Amazon Great Freedom Sale के दौरान के प्राइस और डील अभी रिवील नहीं हुए हैं। हालांकि कंपनी ने कुछ-कुछ डील सामने आ गई हैं। इस सेल के दौरान Lumio Arc 5 में 35,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है।
Zebronics Android LED Projector को 13,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही WZATCO Yuva Go Ultra Google TV Projector को अमेजन से सेल के दौरान 39,990 रुपये की कीमत में आता है। Crossbeats Lumex Flix Projector को 39,990 रुपये, WZATCO Yuva Infinity Google TV Projector को 49,990 रुपये और Lifelong Electronics Lightbeam LED Projector को 14,999 रुपये की कीमत और Boat CineHead E1 Projector को 14,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
अमेजन पर सेल के दौरान प्राइस कट के साथ यूजर्स को HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट और EasyEMI ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Amazon Pay UPI से पेमेंट करने पर 150 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप Amazon Pay ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलता है।