Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happy Birthday PM Modi: पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर ऐसे दें बधाई, इस ऐप की मदद से भेजें वीडियो शुभकामना

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 09:59 AM (IST)

    Happy Birthday PM Modi अगर आप भी पीएम मोदी के खास दिन पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो एक खास ऐप की मदद से ऐसा किया जा सकता है। इस का ...और पढ़ें

    Happy Birthday PM Modi: पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर ऐसे दें बधाई
    Happy Birthday PM Modi: पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर ऐसे दें बधाई

    HighLights

    1. पीएम मोदी को उनके खास दिन पर एक खास तरह से विश कर सकते हैं।
    2. पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए नमो ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं।
    3. नमो ऐपपर यूजर एक वीडियो को रील फॉर्मेट में रिकॉर्ड कर भेज सकता है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन है। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ था। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसी के साथ वे देश के 14वें प्रधानमंत्री बने।

    अगर आप भी पीएम मोदी के खास दिन पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो एक खास ऐप की मदद से ऐसा किया जा सकता है। इस काम में नमो ऐप आपकी मदद कर सकता है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा शुरू कर रही है। इसी के साथ देश के नागरिकों के लिए नमो ऐप पर एक खास अभियान लॉन्च किया जा रहा है। Express Your Seva Bhav अभियान के साथ देश के नागरिकों को देश सेवा के लिए प्रेरित करना है।

    नमो ऐप के जरिए आप पीएम मोदी को वीडियो शुभकामना और फैमिली ई-कार्ड भेज सकते हैं-

    दरअसल, वीडियो शुभकामना के साथ ऐप पर यूजर एक वीडियो को रील फॉर्मेट में रिकॉर्ड कर सकता है। इस ऐप पर वीडियो को अपलोड करने की सुविधा मिलती है, जिसके बाद आपका वीडियो संदेश सीधे पीएम मोदी तक पहुंच सकता है। आपका भेजा हुआ संदेश वीडियो वॉल पर नजर भी आता है।

    ये भी पढ़ेंः PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन आज, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई

    PM Modi को ऐसे भेजें वीडियो शुभकामना

    • सबसे पहले NaMo App को फोन पर डाउनलोड करना होगा।
    • अब NaMo App के सेवा पखवाड़ा होमपेज पर वीडियो शुभकामना बैनर पर क्लिक करना होगा।
    • अब Upload Video पर क्लिक करना होगा। यहां पीएम मोदी के लिए शुभकामना वाला संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं या फोन की गैलरी से सीधे अपलोड भी कर सकते हैं।
    • वीडियो अपलोड होने के बाद Next पर क्लिक करना होगा।
    • वीडियो ग्रीटिंग कैटेगरी सेलेक्ट करने के बाद Post Video पर क्लिक करना होगा।
    • Video Wall पर क्लिक कर दूसरे नागरिकों द्वारा भेजी गई शुभकामना संदेशों को चेक कर सकते हैं।

    PM Modi को फैमिली ई-कार्ड की मदद से ऐसे भेजें शुभकामनाएं

    आप पीएम मोदी को अपने पूरे परिवार की ओर से भी जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इसके लिए फैमिली ई-कार्ड की मदद से परिवार के सभी सदस्यों के मैसेज को दे सकते हैं।

    खबरें और भी

    • सबसे पहले NaMo App को फोन पर डाउनलोड करना होगा।
    • अब NaMo App के सेवा पखवाड़ा अभियान होमपेज पर Family E Card बैनर पर क्लिक करना होगा।
    • अब Create A Family E Card पर क्लिक करना होगा।
    • अपनी पसंद की किसी एक template चुन कर Next पर क्लिक करना होगा।
    • अब परिवार के सदस्यों के नाम और शुभकामनाओं को दर्ज कर Next पर क्लिक करना होगा।
    • ऐसा करने के साथ ही ई-कार्ड पोस्ट हो जाता है।
    • Invite Your Family पर क्लिक कर अपने परिवार के सदस्यों को लाइक करने और शुभकामनाएं जोड़ने के लिए इनवाइट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh: आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर PM Vishwakarma Yojana होगी लॉन्च, राज्य में होंगे कई कार्यक्रम