Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lenovo का 8 इंच डिस्प्ले वाला नया टैबलेट लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ 8GB तक RAM भी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:15 AM (IST)

    लेनोवो ने चीन में अपने Lecoo ब्रांड के तहत नया बजट टैबलेट Lecoo P900A लॉन्च किया है। इसमें 8-इंच IPS डिस्प्ले, 4G LTE कनेक्टिविटी, 5000mAh बैटरी और 8G ...और पढ़ें

    Lenovo का 8 इंच डिस्प्ले वाला नया टैबलेट लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ 8GB तक RAM भी

    Lenovo का 8 इंच डिस्प्ले वाला नया टैबलेट लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ 8GB तक RAM भी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lenovo ने चीन में अपने Lecoo ब्रांड के तहत नया बजट टैबलेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को Lecoo P900A नाम से पेश किया है। इस कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले टैबलेट में 8-इंच की IPS डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस टैबलेट में 4G LTE कनेक्टिविटी और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। अगर आप भी कम कीमत में बड़ी स्क्रीन वाला डिवाइस चाहते हैं तो इस टैबलेट को खरीद सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

    Lenovo Lecoo P900A के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lecoo P900A में 8-इंच की IPS HD डिस्प्ले मिल रही है। कंपनी ने फिलहाल स्क्रीन का सटीक रिजॉल्यूशन नहीं बताया है। इस टैबलेट का वजन सिर्फ 324 ग्राम है। टैब में पीछे की तरफ टेक्सचर्ड पैनल मिल रहा है, जिससे इसे हाथ में पकड़ने पर बेहतर ग्रिप मिलती है। यह टैबलेट Platinum Gold कलर ऑप्शन में आता है।

    ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8GB RAM

    परफॉर्मेंस को जबरदस्त बनाने के लिए टैबलेट में MediaTek का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, हालांकि कंपनी ने चिपसेट का नाम क्लियर नहीं किया है। साथ ही इसमें 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। स्टोरेज कम पड़ने पर यूजर्स इसे microSD कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

    Lenovo Lecoo P900A के कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग के लिए टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। टैबलेट में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है।

    खबरें और भी

    4G SIM और VoLTE सपोर्ट

    कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 4G LTE सपोर्ट मिल रहा है। टैब में SIM कार्ड स्लॉट मिल रहा है और VoLTE के जरिए वॉयस कॉलिंग भी की जा सकती है। हालांकि टैबलेट में 5G SIM यूज की जा सकती है, लेकिन नेटवर्क स्पीड 4G तक ही लिमिटेड रहेगी।

    सिस्टम लेवल पर नहीं मिलेंगे एड्स

    सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lecoo P900A में लेनोवो का ZUXOS मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस ऑपरेटिंग सिस्टम को हल्का और काफी Streamlined रखा गया है और इसमें सिस्टम लेवल एड्स नहीं मिलेंगे।

    इसमें Lenovo का Super Interconnect 3.0 भी मिल रहा है, जिसकी मदद से Lenovo PC और Motorola स्मार्टफोन के साथ फाइल शेयरिंग, नोटिफिकेशन सिंक और एप कास्टिंग जैसे फीचर्स यूज किए जा सकते हैं। iOS डिवाइस के साथ भी बेसिक फाइल ट्रांसफर सपोर्ट मिल रहा है जो इसे और भी खास बना देता है।

    Lenovo Lecoo P900A की कीमत

    कीमत की बात करें तो Lenovo Lecoo P900A को चीन में 899 युआन यानी लगभग 13 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसे JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इसे सिर्फ Platinum Gold कलर में पेश किया है। इंडियन मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- BSNL का एक महीने की वैलिडिटी वाला किफायती प्लान, मिलेगा 3GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी