LG 2026 AI TV लाइनअप की भारत में हुई एंट्री, 115-इंच का पहला QNED evo Mini LED टीवी भी हुआ लॉन्च
एलजी ने भारतीय बाजार में अपनी 2026 AI TV लाइनअप लॉन्च की है, जिसमें 115-इंच QNED evo Mini LED टीवी भी शामिल है। ...और पढ़ें

HighLights
एलजी ने भारत में 2026 AI TV लाइनअप लॉन्च की।
इसमें 115-इंच QNED evo Mini LED टीवी भी शामिल है।
लेटेस्ट Alpha AI प्रोसेसर और webOS 26 से लैस।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। LG ने इंडियन मार्केट में अपनी TV पोर्टफोलियो को एक्सटेंड करते हुए 2026 AI TV लाइनअप को लॉन्च किया है। इस लाइनअप में कंपनी ने 115-इंच की QNED evo Mini LED टीवी भी लॉन्च की गई है। कंपनी का दावा है कि यह उसके पोर्टफोलियो का लार्जेस्ट Mini LED टीवी है। इस लाइनअप में एलजी ने 25 अल्ट्रा-लार्ज TV मॉडल OLED evo, QNED evo Mini LED, Micro RGB evo, Mini RGB evo, और Nano 4K UHD रेंज लॉन्च की है। LG के TV लेटेस्ट Alpha AI प्रोसेसर और webOS 26 के साथ लॉन्च किए गए हैं।
LG 2026 AI TV लाइनअप की कीमत
LG 2026 QNED evo Mini LED सीरीज को भारत में 52,990 रुपये की शुरुआत में लॉन्च किया गया है। OLED evo G6 सीरीज की शुरुआती कीमत 2,14,990 रुपये और OLED evo C6 लाइनअप की कीमत 1,19,990 रुपये से शुरू होती है।
LG OLED B6 सीरीज को भारत में 1,47,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। इसके साथ ही कंपनी के नए Micro RGB evo सीरीज को 100 इंच के शुरुआती मॉडल के साथ लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 12,99,990 रुपये है। एलजी Mini RGB evo लाइनअप को 1,28,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है।
LG Nano 4K UHD रेंज की कीमत 38,990 रुपये से शुरू होती है। Smart AI TV लाइनअप को भारत में 19,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। लेटेस्ट 2026 AI TV लाइनअप को एलजी के रिटेल चैनल और ऑथराइज्ड पार्टनर से खरीदा जा सकता है।
खबरें और भी
LG 2026 AI TV लाइनअप के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
LG के लेटेस्ट 2026 AI TV का लेटेस्ट 115-इंच QNED evo Mini LED TV है। इस टीवी में Alpha 8 AI Processor Gen3 दिया गया है। एलजी का कहना है कि ये TV डायनमिक QNED Color Pro, Intertek-certified 100 पर्सेंट कलर वॉल्यूम और Precision Dimming Ultra सपोर्ट करता है। LG ने बताया कि इस लेटेस्ट टीवी के सलेक्टेड मॉडल में गेमिंग के लिए Motion Booster टेक्नोलॉजी, रिफ्रेश रेट 330Hz तक और 165Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) सपोर्ट मिलेगा।
OLED evo G6 और C6 कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल हैं। इन्हें Alpha 11 Dual AI Engine Processor Gen3 के साथ पेश किया गया है। 2026 मॉडल में Hyper Radiant Color Technology, Brightness Booster Ultra, Reflection Free Premium technology, Dolby Vision, और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। गेमिंग के लिए LG ने इसमें Nvidia G-Sync, AMD FreeSync Premium, और 165Hz तक का VRR सपोर्ट दिया है। LG evo G6 को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये OLED टीवी के मुकाबले 3.9 गुना तक ज्यादा ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं।
Micro RGB evo और Mini RGB evo टीवी कंपनी के नए जेनरेशन LCD TV हैं। ये TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ ट्रिपल 100 प्रसेंट कलर कवरेज सपोर्ट के साथ आते हैं। ये टीवी Tandem LED टेक्नोलॉजी, Precision Dimming, और Double 100 प्रसेंट कलर कवरेंज के साथ आता है।
LG 2026 AI TV लाइनअप को लेटेस्ट webOS 26 और AI Voice ID, AI Concierge, Google Gemini integration, Microsoft Copilot support, LG Shield सिक्योरिटी, LG Gaming Portal के साथ Xbox Cloud Gaming सपोर्ट के साथ आता है। इन टीवी में 150 फ्री LG Channels का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि webOS के लिए 5 साल तक अपडेट जारी किए जाएंगे।