Motorola का 10,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, नौ-स्पीकर के साथ 12.1 इंच की डिस्प्ले
मोटोरोला 31 जुलाई को भारत में Moto Pad 70 Groove लॉन्च करेगा, जिसमें 12.1 इंच का 120Hz डिस्प्ले और नौ-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम होगा। ...और पढ़ें

Motorola का 10,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, नौ-स्पीकर के साथ 12.1 इंच की डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने पिछले महीने भारत में Moto Pad 70 लॉन्च किया था। अब कंपनी Moto Pad 70 Groove के रूप में एक और मॉडल पेश करने की तैयारी में है। जी हां, ये टैबलेट इसी महीने जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ-साथ आने वाले डिवाइस के खास फीचर्स भी कन्फर्म कर दिए हैं।
टैबलेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 12.1-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही टैबलेट में नौ-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम होगा। इसके अलावा टैब में 10,200mAh की बैटरी होने की भी पुष्टि हुई है। चलिए पहले इसकी लॉन्च डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं...
Moto Pad 70 Groove की लॉन्च डिटेल्स
इस अपकमिंग टैबलेट के लिए Flipkart पर एक खास माइक्रोसाइट लाइव हो गई है जिससे पता चलता है कि Moto Pad 70 Groove भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होगा। प्रमोशनल तस्वीरों में टैबलेट का डिजाइन भी सामने आ गया है।
इसके पिछले हिस्से में बीच में गोल मेश ग्रिल और JBL ब्रांडिंग देखने को मिल रही है। इसमें एक बिल्ट-इन गोल फोल्ड-आउट स्टैंड भी मिल रहा है जो पोर्ट्रेट, लैंडस्केप, लीन, स्टैंड, हैंगिंग और थिएटर मोड को सपोर्ट करता है।
खबरें और भी
Moto Pad 70 Groove के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टैबलेट में सामने की तरफ 12.1-इंच का 2.5K 120Hz डिस्प्ले है। टैब HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट करता है और इसमें हाई ब्राइटनेस मोड में 800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल रही है।
टैबलेट को ग्रीन कलर में दिखाया गया है। टैबलेट के पिछले हिस्से पर फिजिकल वॉल्यूम बटन भी दिख रहे हैं। कंपनी का कहना है कि Moto Pad 70 Groove भारत के पहले नौ-स्पीकर JBL सेटअप से लैस है, जिसमें चार ट्वीटर, तीन वूफर और दो पैसिव रेडिएटर शामिल हैं।
48W तक का स्टीरियो आउटपुट
टैबलेट के स्पीकर सिस्टम में 43cc का अकूस्टिक चैंबर, खास बास यूनिट, Dolby Atmos ट्यूनिंग, Hi-Res Audio और Hi-Res Audio Wireless सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है। टैबलेट का ऑडियो सिस्टम 7.2-चैनल सिनेमैटिक ऑडियो सिस्टम का यूज करके 48W तक का स्टीरियो आउटपुट ऑफर कर सकता है।
इसके अलावा टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। टैबलेट के साथ बॉक्स में 68W का चार्जर भी मिलेगा।