Vivo का 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP Zeiss कैमरा भी
Vivo ने अपनी X300 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo X300e अनाउंस किया है, जिसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और इसकी पहली सेल 27 जुलाई को शुरू होगी। ...और पढ़ें

Vivo का 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP Zeiss कैमरा भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने अपनी X300 सीरीज का नया स्मार्टफोन अनाउंस किया है जिसे कंपनी ने Vivo X300e के नाम से पेश किया है। कंपनी ने फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी स्टार्ट कर दिए हैं, जबकि इसकी पहली सेल 27 जुलाई से शुरू होने जा रही है।
कंपनी इससे पहले Vivo X300 और X300 Pro को लॉन्च कर चुकी है। अब ये नया मॉडल दमदार बैटरी, फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और Zeiss कैमरा सिस्टम के साथ पेश किया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं...
Vivo X300e की उपलब्धता
Vivo ने X300e के लिए प्री-ऑर्डर तो शुरू कर दिए हैं लेकिन कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। स्मार्टफोन की पहली सेल 27 जुलाई सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी। हालांकि, उम्मीद है कि सेल शुरू होने से पहले इसकी कीमत की घोषणा भी कर दी जाएगी। ऐसे में अगर आप भी एक नया फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डिवाइस के साथ जा सकते हैं।
Vivo X300e के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X300e में 6.59 इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल रहा है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग का बेहतर एक्सपीरियंस ऑफर करता है। फोन में बड़ी बैटरी भी मिल रही है लेकिन बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.99mm बताई जा रही है।
खबरें और भी
Vivo X300e के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo X300e में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP IMX पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। कैमरा सिस्टम Zeiss Imaging के साथ आता है, जिससे बेहतर कलर, डिटेल और ऑप्टिकल क्वालिटी मिलने की उम्मीद है। फोन के फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग
Vivo के इस नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे कम टाइम में बैटरी चार्ज की जा सकेगी। डिवाइस में मेटल फ्रेम और बाईं तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।