Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Olympic Games Paris 2024: Google ने बनाया पानी में तैराकी वाला Doodle, Swimming है आज की थीम

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 08:14 AM (IST)

    आज का डूडल Artistic Swimming के लिए बनाया गया है। इस डूडल में तीन बर्ड्स पानी में तैराकी करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे बड्स ऑडियंस की तरह कॉम्पटीटर्स ...और पढ़ें

    Olympic Games Paris 2024: आज के गूगल डूडल में बर्ड्स कर रहे पानी में तैराकी
    Olympic Games Paris 2024: आज के गूगल डूडल में बर्ड्स कर रहे पानी में तैराकी

    HighLights

    1. पेरिस ओलंपिक के लिए पहला गूगल डूडल 26 जुलाई को जारी हुआ था।
    2. आज मंगलवार के गूगल डूडल की थीम Artistic swimming रखी गई है।
    3. पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी 11 अगस्त को होगी।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 6 अगस्त 2024 को पेरिस ओलंपिक का 11 वां दिन है। रोजाना की तरह आज भी गूगल ने ओलंपिक खेलों के लिए एक नया डूडल जारी कर दिया है। आज का डूडल Artistic Swimming के लिए बनाया गया है। इस डूडल में तीन बर्ड्स पानी में तैराकी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे बड्स ऑडियंस की तरह कॉम्पटीटर्स का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें चीयर करते दिख रहे हैं।

    मालूम हो कि इन दिनों गूगल पेरिस ओलंपिक के लिए रोज एक अलग गेम पर डूडल जारी कर रहा है। यह सिलसिला 26 जुलाई से शुरू हुआ था।

    पेरिस ओलंपिक के लिए पहला गूगल डूडल

    पेरिस ओलंपिक के लिए गूगल की ओर से पहला डूडल ओलंपिक गेम्स की शुरुआत का जश्न मनाते हुए पेश किया गया था। इसके बाद हर रोज एक नया डूडल जारी किया जा रहा है। बता दें, पेरिस ओलंपिक अब अपनी समाप्ति के नजदीक आ चुका है। पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी 11 अगस्त को होगी।

    ये भी पढ़ेंः Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम खत्म करेगी चार दशक का सूखा , नीरज चोपड़ा भी बिखरेंगे जलवा! जानिए 11वें दिन का पूरा शेड्यूल

    आर्टिस्टिक स्विमिंग के लिए आज का शेड्यूल

    इस डूडल पर क्लिक करने के साथ गूगल यूजर्स ओलंपिक खेल पेरिस 2024 के लिए कलात्मक तैराकी के शेड्यूल और नतीजे चेक कर सकते हैं। गूगल डूडल पर जानकारी दी गई है कि ओलंपिक खेल पेरिस 2024 में Artistic swimming Technical routine पूरा हो चुका है। वहीं, Artistic swimming Free routine आज रात 11PM के लिए शेड्यूल हुआ है।

    आज के गूगल डूडल का डिस्क्रिप्शन है-कलात्मक तैराकी प्रतियोगियों के दिमाग में दो बातें होती हैं: तालमेल और तैरना!

    ओलंपिक में भारत के लिए आज का दिन

    पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। आज भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में जर्मनी के सामने उतरेगी। भारतीय हॉकी टीम की नजरें फाइनल पर जगह बनाने पर टिकी होंगी। इसी के साथ आज का दिन नीरज चोपड़ा को लेकर खास होगा। आज देश को फिर से मेडल की उम्मीद रहेगी।

    खबरें और भी