Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus के 9000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:00 AM (IST)

    OnePlus Nord 6 की पहली सेल आज 9 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 165Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 9000mAh की दमदार बैटरी के स ...और पढ़ें

    OnePlus के 9000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    OnePlus के 9000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने हाल ही में अपना नया OnePlus Nord 6 लॉन्च किया था जिसके आज यानी 9 अप्रैल से पहली सेल शुरू होने जा रही है। ये नया फोन परफ़ॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के मामले में काफी शानदार है। OnePlus Nord 6 भारत में OnePlus Turbo 6 के रीब्रांडेड वर्शन के तौर पर पेश किया गया है।

    डिवाइस Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट, 165Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 9,000mAh की बड़ी बैटरी भी ऑफर कर रहा है जो इसे काफी ज्यादा खास बना देती है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और ऑफर्स के बारे में जरूर जान लें...

    OnePlus Nord 6 की कीमत और ऑफर

    कीमत की बात करें तो OnePlus Nord 6 की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 38,999 से शुरू होती है जिसमें आपको 8GB/256GB वाला मॉडल मिलता है। डिवाइस को आप 12GB/256GB वेरिएंट में भी खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 41,999 रुपये है। डिवाइस की सेल आज दोपहर 12 बजे (IST) से Amazon, OnePlus की वेबसाइट और देश भर के पार्टनर रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।

    WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.52.11 AM

    इतना ही नहीं कंपनी इस फोन पर खास बैंक ऑफर भी दे रही है जहां Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके फुल स्वाइप पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। जबकि Axis Bank और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांज़ैक्शन पर 3,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिससे शुरुआती सेल ऑफर के दौरान दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कम हो जाएगी।

    खबरें और भी

    OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स

    अब डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें आपको 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही इस डिवाइस में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 450 PPI और 3840Hz PWM डिमिंग की सुविधा भी मिल रही है। इससे आपको लंबे टाइम तक फोन यूज के दौरान विज़ुअल ज्यादा स्मूद दिखाई देंगे।

    इतना ही नहीं इस फोन में आपको पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट देखने को मिल रहा है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज भी मिल रही है। फोन में एक बड़ा 33,147mm² कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है जो हैवी यूज के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।

    OnePlus Nord 6 के कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस डिवाइस में OIS के साथ 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया गया है। जबकि सामने की तरफ फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है।

    डिवाइस में OReality Audio के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी हैं। इस डिवाइस की सबसे खास इसकी 9,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है। साथ फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- 5,000mAh बैटरी और 8GB RAM वाले सस्ते फोन की सेल आज से, कीमत 7,999 रुपये से शुरू