Oppo का 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और 12GB तक RAM भी
Oppo ने चीन में 10,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रोसेसर के साथ अपना नया 5G फोन Oppo A7 Pro Max लॉन्च किया है। यह फोन 50MP सेल्फी कैमरा, 80W फा ...और पढ़ें

Oppo का 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और 12GB तक RAM भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने चीन में अपनी A-सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं। इस फोन को कंपनी ने Oppo A7 Pro Max 5G के नाम से पेश किया है। यह डिवाइस न सिर्फ मॉडर्न फीचर्स से लैस है बल्कि इसमें बैटरी लाइफ पर भी खास ध्यान दिया गया है।
ये कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 10,000mAh की बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन चिपसेट भी मिल रहा है। चलिए पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं...
Oppo A7 Pro Max की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Oppo A7 Pro Max के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 2,199 युआन यानी लगभग 31 हजार, 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,699 युआन लगभग 38 हजार रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन यानी लगभग 42 हजार रुपये है।
फोन अभी चीन में उपलब्ध है और ऐसी अटकलें हैं कि भारत में इसे Oppo F35 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। डिवाइस को वेव राइडर, ऑरेंज ग्लो और माउंटेन ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo A7 Pro Max दुनिया का पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें बिल्कुल नया Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है, जिसे TSMC के 4nm प्रोसेस पर तैयार किया है।
खबरें और भी
फोन में ऑक्टा-कोर CPU है, जिसमें दो Cortex-A78 कोर 2.4GHz तक की स्पीड और छह Cortex-A55 कोर 2.0GHz तक की स्पीड ऑफर करते हैं। साथ ही इसमें Adreno G629 GPU भी दिया गया है। यह हैंडसेट LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है।
डिवाइस में सामने की तरफ 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। फोन 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में खास गेमिंग कंडीशन में 330Hz का टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट भी मिल रहा है।
Oppo A7 Pro Max के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जबकि पीछे की तरफ इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर, एक नोटिफिकेशन LED और एक LED फ्लैश दिया गया है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की 'ग्लेशियर बैटरी' है, जिसमें Oppo की अपनी स्फेरिकल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। डिवाइस में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, 80W UFCS चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।