Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi ने दिखाई 200MP कैमरा की ताकत, 9000 mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ आएगा फ्लैगशिप फोन

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 12:00 PM (IST)

    Redmi ने अपकमिंग K100 Pro Max का ऑफिशियल लुक और कैमरा डिटेल्स शेयर की हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. Redmi K100 Pro Max का ऑफिशियल लुक जारी।

    2. 200MP प्राइमरी कैमरा और 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस।

    3. 9070mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi ने अपकमिंग K100 Pro Max के लॉन्च से पहले अपने स्मार्टफोन का ऑफिशियल लुक शेयर किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन के कैमरा सैंपल और इसके इमेजिंग हार्डवेयर से जुड़ी डिटेल्स शेयर की है। रेडमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

    Redmi K100 Pro Max की कैमरा डिटेल्स

    Redmi K100 Pro Max स्मार्टफोन में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसका रेजोल्यूशन 16,384 x 12,288 पिक्सल का होगा। इसके साथ ही फोन में 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 100x डिजिटल जूम और 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा, जिसका फोकल लेंथ 17mm है। Redmi का कहना है कि कैमरा सेंसर का यह कॉम्बिनेशन 5 फोकल लेंथ की कवरेज करता है, जिससे यूजर्स एक डिवाइस से लैंडस्केप से डिस्टेंट सब्जेक्ट की तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।

    redmi photo

    रेडमी ने इस फोन के कैमरा की ताकत दिखाते हुए 17mm, 24mm, 48mm, 120mm, और 240mm पर क्लिक तस्वीरें भी शेयर की हैं। कंपनी का कहना है कि इसका हाई-रेजोल्यूशन प्राइमरी कैमरा 2x और 3x जूम पर भी लॉसलेस क्वालिटी ऑफर करता है। इसके साथ ही इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, हैंडल लॉन्ग-डिस्टेंस फोटोग्राफी का सपोर्ट दिया है।

    Redmi K100 Pro Max की खूबियां

    Redmi ने कन्फर्म किया है कि इस फोन में Bose-ट्यून 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम दिया जाएगा। इसके साथ ही रेडमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.9-इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो नए M11 इमेसिव मेटेरियल से बना है। इसमें अडेप्टिव रिफ्रेश रेट 185Hz LTPO, पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स और 90 प्रसेंट BT.2020 color gamut कवरेज मिलेगा। इस डिस्प्ले की टच सैंपलिंग रेट 480Hz होगा और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

    खबरें और भी

    रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 V-सीरीज चिपसेट मिलेगा। इसके साथ ही बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें AI Display Chip D2 भी दिया जा एगा। रेडमी का यह फोन 9,070mAh की बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेंस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यह फोन 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा। रेडमी का यह फोन Cabernet Red, Flowing Gold White, और Black कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।

    यह भी पढ़ें- Redmi का 7-इंच AMOLED डिस्प्ले वाला नया फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8,000 mAh बैटरी