WhatsApp का नया अपडेट करेगा बड़ा बदलाव, चैटिंग का पूरा लुक बदल जाएगा
WhatsApp एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नए चैट थीम कैटेगरी ला रहा है, जिसमें पहली बार एनिमेटेड वॉलपेपर भी शामिल होंगे। यह अपडेट चैट के लुक को पूरी तरह बदल देग ...और पढ़ें

WhatsApp का नया अपडेट करेगा बड़ा बदलाव, चैटिंग का पूरा लुक बदल जाएगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैटिंग एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा शानदार बनाने की तैयारी कर रही है। जी हां, कंपनी नए Chat Theme Categories पर वर्क कर रही है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से चैट का लुक चेंज बदल सकेंगे।
खास बात ये है कि इस अपडेट में पहली बार Animated Wallpapers भी देखने को मिलेंगे, जो चैट बैकग्राउंड में धीरे-धीरे मूव करेंगे और चैट्स के दौरान एक नया विजुअल एक्सपीरियंस देंगे। ये फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for Android 2.26.31.2 में डेवलपमेंट स्टेज में है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Chat Themes मिलेंगी तीन नई कैटेगरी में
Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp इस अपडेट में Chat Themes को तीन अलग-अलग कैटेगरी में पेश करेगा, जिसमें Featured, Doodle और Minimal कैटेगरी शामिल होगी।
WhatsApp is testing new chat themes with animations on Android!
— WABetaInfo (@WABetaInfo) August 5, 2026
WhatsApp will finally expand chat themes with new categories and styles on Android.https://t.co/8QyO4NlGn0 pic.twitter.com/tDciHEgcVb
Featured कैटेगरी: इस कैटेगरी में ऐसे वॉलपेपर मिलेंगे जिनमें बैकग्राउंड धीरे-धीरे एनिमेट होगा। कंपनी ने एनिमेशन की स्पीड जानबूझकर स्लो रखी है ताकि चैट रीड करते टाइम यूजर्स का ध्यान न भटके और एक्सेसिबिलिटी भी अच्छी बनी रहे।
Doodle कैटेगरी: इस वाली कैटेगरी में WhatsApp के पुराने और पहचान वाले डूडल वॉलपेपर मिलेंगे। लंबे टाइम से एप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ये क्लासिक डिजाइन पसंद आ सकता है।
Minimal कैटेगरी: अगर आप बिल्कुल क्लीन इंटरफेस पसंद करते हैं, तो Minimal कैटेगरी आपके लिए बेहतर होगी। इसमें बिना किसी पैटर्न या एनिमेशन के नॉर्मल बैकग्राउंड मिलेगा। लाइट मोड में वाइट और डार्क मोड में डीप कलर का बैकग्राउंड मिलेगा, जिससे पूरा फोकस सिर्फ चैट पर बना रहेगा।
खबरें और भी
Bubble Color भी बदलेगा
इतना ही नहीं नई थीम्स के साथ WhatsApp चैट बबल का कलर भी अपने आप सेट होगा। एप ऐसा कलर सेलेक्ट करेगा जो वॉलपेपर के साथ मेल खाए और मैसेज आसानी से रीड किए जा सकें। इसका उद्देश्य बेहतर विजिबिलिटी और एक्सेसिबिलिटी बनाए रखना है।
हालांकि, अगर यूजर चाहे तो बाद में अपनी पसंद का Bubble Color भी सेलेक्ट कर सकेगा। अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है और उम्मीद है कि आने वाले बीटा अपडेट्स के बाद ये फीचर सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।