Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Xiaomi Redmi Note 7 भारत में मार्च में नहीं फरवरी में ही होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Thu, 14 Feb 2019 02:44 PM (IST)

    Xiaomi ने ट्वीट कर Redmi Note 7 की लॉन्च तारीख को टालने वाली बात को सिरे से खारीज कर दिया है ...और पढ़ें

    Xiaomi Redmi Note 7 भारत में मार्च में नहीं फरवरी में ही होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
    Xiaomi Redmi Note 7 भारत में मार्च में नहीं फरवरी में ही होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की कंपनी Xiaomi के Redmi Note 7 स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस फोन की लॉन्च तारीख मार्च तक टाल दी गई है। अब कंपनी ने ट्वीट कर Redmi Note 7 की लॉन्च तारीख को टालने वाली बात को सिरे से खारीज कर दिया है। इस ट्वीट में बताया गया है कि फोन को मार्च में नहीं बल्कि फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस फोन से जुड़ी कई खबरें भी सामने आ रही हैं। इसके कीमत से लेकर फीचर्स तक कई डिटेल्स लीक हुई हैं।

    Xiaomi ने किया ट्वीट:

    इसके लिए कंपनी ने दो ट्वीट किए हैं। पहला ट्वीट जिसमें सबकुछ धुंधला दिखाई दे रहा है और कंपनी ने लिखा है कि इस पोस्ट को RT करें और हर Mi फैन तक फोन की लॉन्च तारिख की जानकारी पहुंचाएं।

    वहीं, अगले ट्वीट में कंपनी ने Redmi Note 7 की लॉन्च तारिख की जानकारी दे दी है। ट्विट के मुताबिक, फोन को 28 फरवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा।

    Redmi Note 7 को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इसे 999 चीनी युआन यानी करीब 10,300 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

    Xiaomi Redmi Note 7 के फीचर्स:

    यह ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है। यह MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉइड ऑरियो पर काम करता है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस LTPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसमें ब्राइटनेस 450 nits, 84 फीसद NTSC कवर गामुट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5D कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 32 और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

    खबरें और भी

    भारत में लॉन्च से पहले बनाया रिकॉर्ड:

    Redmi के सीईओ Lu Weibing ने तब कहा था की Redmi ने एक महीने में 1 मिलियन यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य रखा है। इस बयान के 4 हफ्ते बाद Redmi ने Redmi Note 7 के 1 मिलियन यूनिट्स की बिक्री कर दी है। इसे Weibing के Weibo अकाउंट से शेयर किया गया है।

    यह भी पढ़ें:

    Asus ROG फोन रिव्यू: ₹ 69999 में क्या यह हो सकता है आपका अगला गेमिंग स्मार्टफोन, पढ़ें

    आप भी स्मार्टफोन पर सुनते हैं तेज म्यूजिक, 1 अरब से ज्यादा लोगों के हो सकते हैं कान खराब

    PUBG Mobile Valentine’s Day स्पेशल: पढ़ें कैसे गेम पार्टनर्स के बीच हुआ प्यार और हो गई शादी