Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेसिका पेगुला को हराकर इयाला ने जीता पहला डब्ल्यूटीए खिताब

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:25 AM (IST)

    फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा इयाला ने वॉशिंगटन ओपन के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को हराकर अपना पहला डब्ल्यूटीए टूर सिंगल्स खिताब जीता। ब ...और पढ़ें

    एलेक्जेंड्रा इयाला ने रचा इतिहास

    एलेक्जेंड्रा इयाला ने रचा इतिहास

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रॉयटर, वॉशिंगटन: फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा इयाला ने बारिश से बाधित वॉशिंगटन ओपन के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की जेसिका पेगुला को 4-6, 6-4, 6-0 से हराकर शानदार वापसी की और डब्ल्यूटीए टूर स्तर का सिंगल्स खिताब जीतने वाली फिलीपींस की पहली खिलाड़ी बन गईं।

    21 वर्षीय इयाला रविवार को शुरू हुए फाइनल में पहला सेट हार चुकी थीं, लेकिन दूसरे सेट में 2-1 से आगे थीं। लगातार बारिश के कारण मुकाबला लगभग तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ था और बाद में इसे रातभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

    सोमवार को हुआ मुकाबला

    सोमवार को मुकाबला दोबारा शुरू हुआ। इयाला ने जीत के बाद कहा कि मुझे हर तरफ से बहुत प्यार मिल रहा है। यह खिताब जीतने का मेरा पहला मौका था और मुझे विश्वास है कि यह आखिरी नहीं होगा। अपने करियर में यह उपलब्धि हासिल करना मेरे लिए बेहद खास है। मुझे पता था कि इस मैच का नतीजा चाहे जो भी हो, यह टूर्नामेंट पहले ही मेरे लिए जीत जैसा बन चुका था।

    तीसरे खिताब को कोशिश नाकाम

    पेगुला 2019 और 2021 के बाद तीसरी बार वॉशिंगटन ओपन का खिताब जीतने की कोशिश में थीं, लेकिन वह इयाला की लय को नहीं रोक सकीं। सोमवार को मुकाबला दोबारा शुरू होने के बाद खेले गए 13 में से 10 गेम इयाला ने अपने नाम किए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Wimbeldon 2026: कील लगी, खून बहा... दो बार पिछड़े; फिर भी जीत गए यानिक सिनर

    यह भी पढ़ें- Wimbeldon 2026: मुश्किलों से उबरकर दूसरे दौर में पहुंचीं जेसिका पेगुला, इवा जोविक ने भी दर्ज की जीत