आगरा नगर निगम में महिला सेनेटरी इंस्पेक्टर के इस्तीफे से मचा हड़कंप, अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप
आगरा नगर निगम में एक महिला सेनेटरी इंस्पेक्टर, रचना गुप्ता ने अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने वाहन अनुपलब्धता और पक्षप ...और पढ़ें

आगरा नगर निगम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज एक महिला सेनेटरी इंस्पेक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को इंटरनेट मीडिया में सेनेटरी इंस्पेक्टर का पत्र प्रसारित हुआ। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई।
शाम तक इंस्पेक्टर ने पत्र से किनारा कर लिया लेकिन इंटरनेट मीडिया में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर किस तरीके से एक महिला को कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। पत्र शासन तक पहुंच गया है।
नगर निगम के अफसरों की कार्यशैली पर लगाए सवालिया निशान
नगर निगम में 100 वार्ड हैं। कमला नगर की सेनेटरी इंस्पेक्टर रचना गुप्ता ने इंस्पेक्टर संजीव यादव पर गंभीर आरोप लगाए। 13 अप्रैल को संजीव सहित अन्य अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज रचना ने इस्तीफा दे दिया। पत्र में वाहन ठीक तरीके से उपलब्ध न कराने की बात कही गई है। इससे सफाई व्यवस्था में परेशानी आती है। पक्षपात भी किया जा रहा है। यहां तक वार्ड का आवंटन ठीक से नहीं किया जा रहा है।
इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ पत्र, मंगलवार शाम इंस्पेक्टर ने किया किनारा
मंगलवार को पत्र इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ। इससे निगम के अफसरों के होश उड़ गए। अफसरों ने किसी तरीके से स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इंटरनेट मीडिया में यह चर्चा का विषय बन गया। इंस्पेक्टर रचना गुप्ता ने पत्र से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी बात नहीं है।
अपर नगरायुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि सेनेटरी इंस्पेक्टर द्वारा कोई भी पत्र नहीं लिखा गया है। न ही इस्तीफा दिया गया है। इंटरनेट मीडिया में पत्र किस तरीके से पहुंचा, इसकी कोई भी जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें- फ्री में देखना है ताजमहल-आगरा किला और सभी स्मारक, बनाइये 18 अप्रैल का प्रोग्राम
यह भी पढ़ें- सोने-चांदी के भाव बढ़े: शादियों में लाइट वेट ज्वैलरी की मांग, आगरा में 20 को मनेगी अक्षय तृतीया