फ्री में देखना है ताजमहल-आगरा किला और सभी स्मारक, बनाइये 18 अप्रैल का प्रोग्राम
ताजमहल के मुख्य मकबरे में प्रवेश के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लेना होगा, जो भीड़ प्रबंधन के लिए 2018 से लागू है। यह पहल स्मारकों के संरक्षण के प् ...और पढ़ें
HighLights
18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस पर निःशुल्क प्रवेश
ताजमहल सहित आगरा के सभी एएसआई स्मारक शामिल
मुख्य मकबरे के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट
जागरण संवाददाता, आगरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाएगा। पर्यटकों को स्मारकों के संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। एएसआई के महानिदेशक ने विश्व धरोहर दिवस पर स्मारकों में निश्शुल्क प्रवेश का आदेश जारी किया है।
मुख्य मकबरे के लिए लेना होगा 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट
ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश तो निश्शुल्क मिलेगा, लेकिन मुख्य मकबरे पर जाने के लिए उन्हें 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लेना होगा। ताजमहल में 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट 10 दिसंबर, 2018 को भीड़ प्रबंधन के लिए लागू किया गया था। स्मारकों की टिकट विंडो बंद रहेंगी। ताजमहल में मुख्य मकबरे का टिकट पर्यटक चमेली फर्श पर स्थित टिकट काउंटर से ले सकेंगे।
ताजमहल पर महिला पर्यटक को सौंपा फोन
ओडिशा के खोरदा की श्रेया शक्ति मंगलवार सुबह ताजमहल देखने आई थीं। वह अपना मोबाइल फोन टिकट विंडो के पास बेंच पर रखकर भूल गईं और ताजमहल देखने चली गईं। गश्त करते समय ताज सुरक्षा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शिवराज सिंह को फोन मिला। उन्हाेंने सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ ही अनाउंसमेंट कराया। पुलिस ने 20 मिनट में पर्यटक को ढूंढ़कर उसका फोन सौंप दिया।