शहरवासियों का इंतजार खत्म, आज से ग्रेटर आगरा की नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंंडों की बुकिंंग शुरू
आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा योजना में नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप के आवासीय भूखंडों की बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई है। इच्छुक नागरिक 29 जुल ...और पढ़ें

नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप के नक्शे।
HighLights
नर्मदापुरम और गंगापुरम में आवासीय भूखंडों की बुकिंग शुरू।
जनहित पोर्टल पर 29 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण।
कुल 4353 भूखंडों का आवंटन लॉटरी पद्धति से।
जागरण संवाददाता, आगरा। एडीए की ग्रेटर आगरा योजना में आवासीय भूखंडों की बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। ग्रेटर आगरा की नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों की बुकिंग एडीए सोमवार से शुरू करने जा रहा है।
जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in पर आनलाइन बुकिंग होगी। 29 जुलाई तक दोनों टाउनशिप में बुकिंग कराई जा सकेगी।
रायपुर व रहनकलां में एडीए विकसित कर रहा है 10 टाउनशिप
एडीए द्वारा रायपुर और रहनकलां में 449.65 हेक्टेयर भूमि में टाउनशिप ग्रेटर आगरा विकसित की जा रही है। इसके लिए एडीए यहां 85 प्रतिशत भूमि का मुआवजा किसानों को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के कार्यालय से वितरित करा चुका है।
ग्रेटर आगरा में 10 छोटी-छोटी टाउनशिप सिंधुपुरम, गोमतीपुरम, गंगापुरम, यमुनापुरम, बेतवापुरम, महानदीपुरम, नर्मदापुरम, गोदावरीपुरम, कृष्णापुरम, कावेरीपुरम हैं। इनमें यमुनापुरम पूरी तरह व्यावसायिक और कावेरीपुरम रिक्रिएशनल हैं। टाउनशिप में 4353 आवासीय भूखंड होंगे।
449 हेक्टेयर में विकसित होने वाली टाउनशिप में होंगे 4353 आवासीय भूखंड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात अप्रैल को रायपुर-रहनकलां में हुई सभा में टाउनशिप को लांच किया था। एडीए ने टाउनशिप में बुकिंग शुरू नहीं की थीं। यहां 45 मीटर रोड के साथ टाउनशिप में आंतरिक विकास के काम कराए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बाइक-स्कूटी पर किए खतरनाक स्टंट, आगरा ट्रैफिक पुलिस ने काटा 37,500 का भारी भरकम चालान
पंजीकरण शुल्क 10 प्रतिशत
आवासीय भूखंडों की भूमि की कीमत 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। बुकिंग कराने वाले सामान्य वर्ग के लोगों को भूमि के मूल्य का 10 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन फार्म भरते समय जमा करना होगा। आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए पंजीकरण शुल्क पांच प्रतिशत है। लॉटरी पद्धति से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी में नम्बर नहीं आने पर पंजीकरण शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ और अव्यवस्था से किशोरी बेहोश, श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ी परेशानी
नर्मदापुरम में आवासीय भूखंड (क्षेत्रफल वर्ग मीटर में) भूखंड, क्षेत्रफल, संख्या
- एलआईजी, 100 तक, 220
- एमआईजी-1, 101-150 तक, 144
- एमआईजी-2, 151-200 तक, 296
- एचआईजी-1, 201-250 तक, 9
- एचआईजी-2, 250 से अधिक, 49
गंगापुरम में आवासीय भूखंड, भूखंड, क्षेत्रफल, संख्या
- एलआइईजी, 100 तक, 210
- एमआईजी-1, 101-150 तक, 306
- एमआईजी-2, 151-200 तक, 56
- एचआईजी-1, 201-250 तक, 169
- एचआईजी-2, 250 से अधिक, 167
ग्रेटर आगरा की नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों की बुकिंग सोमवार से शुरू होगी। जनहित पोर्टल पर 29 जुलाई तक बुकिंग कराई जा सकेगी।
एम. अरून्मोली, एडीए उपाध्यक्ष।