Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाइक-स्कूटी पर किए खतरनाक स्टंट, आगरा ट्रैफिक पुलिस ने काटा 37,500 का भारी भरकम चालान

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 07:43 AM (IST)

    पुलिस ने बाइक का बीमा न होने और स्कूटी पर तीन सवारी व हेलमेट न पहनने पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त करने की बात कही है। आगरा में बाइक-स्कूटी पर स ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आगरा में युवकों ने बाइक-स्कूटी पर किए खतरनाक स्टंट

    2. ट्रैफिक पुलिस ने ₹37,500 का भारी-भरकम चालान काटा

    3. बिना हेलमेट, बीमा और तीन सवारी पर हुई कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, आगरा। ताजगंज में आर वन-5 बाइक पर युवक स्टंंट कर रहा था। उसके साथी स्कूटी पर सवार होकर चल रहे थे। पीछे चल रही कार से स्टंंट का वीडियो बनाया गया। युवक हेलमेट भी नहीं लगाए हुए हैं।

    इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक और स्कूटी का 37,500 रुपये का चालान काटा है। साथ ही वीडियो पर पुलिस ने लिखा है कि स्टंट से नहीं, सेफ्टी से बनो रियल हीरो।

    बाइक पर उल्टा बैठा हुआ था युवक

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए वीडियो में एक आर वन-5 और स्कूटी नजर आ रही है। एक युवक बाइक चला रहा है, जबकि दूसरी युवक बाइक पर उल्टा बैठा हुआ है। कभी युवक बैठ जाता है तो कभी बाइक चला रहे युवक की पीठ के सहारे लेट जाता है।

    पीछे चल रही स्कूटी सवार तीन बैठे हुए हैं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वीडियो ताजमहल के पास बनाया गया है। वाहनों के नंबर से मालिक की पहचान की गई

    बाइक का बीमा नहीं 18500 का चालान, स्कूटी का 19 हजार का चालान  

    डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि बाइक सागा एंपोरियम, बसई के रहने वाले अनुपम के नाम पर है। उसका 18500 रुपये का चालान किया गया। जांच में यह भी पता चला है कि बाइक का बीमा नहीं है। स्कूटी मालिक बसई निवासी आशिक खान है। स्कूटी का 19 हजार का चालान किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ और अव्यवस्था से किशोरी बेहोश, श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ी परेशानी

    डीसीपी ने बताया कि स्कूटी पर तीन सवारी बैठी हुई हैं। दोनों ही वाहनों पर सवार किसी भी युवक ने हेलमेट भी नहीं लगाया है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में जितेंद्र पटेल हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, साइबर गैंग का खुलासा