Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी: दुकानदार जितेंद्र की हत्या में पांच आरोपित गिरफ्तार, दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 07:21 AM (IST)

    वाराणसी में परचून कारोबारी जितेंद्र पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनके पैर में गोली लगी। जांच में ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. जितेंद्र पटेल हत्याकांड में दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, घायल हुए।

    2. पुलिस ने साइबर गैंग से जुड़े तीन अन्य आरोपी भी पकड़े।

    3. बदमाशों ने बैंक खाते से लाखों हड़पने के लिए हत्या की।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत अवलेशपुर के रहने वाले दुकानदार जितेंद्र पटेल की हत्या के 20 दिन बाद रोहनिया पुलिस और एसओजी ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    जितेंद्र पटेल की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता जियांशू पटेल लगभग छह माह पूर्व मृतक जितेन्द्र पटेल की परचून की दुकान पर पेटीएम एजेंट के रूप मे जाकर पेटीएम से सम्बंधित जानकारी के बहाने मृतक का मोबाइल देखा तो 30 लाख रुपए बैलेंस था, जिसके लिए प्राप्त करने के लिए मृतक का मोबाइल फोन लेने के लिए प्लानिंग करने लगा।

    उसने आयुष पटेल से बातचीत की, जिसने जियांशू के साथ वाराणसी व आस पास के कई जिलों मे पूर्व मे टप्पेबाजी/फ्राड किया था। इसके बाद अवैध असलहे के लिए दोनों ने अपने साथी अमन सेठ से बातचीत की। 1 जून को अवैध असलहा उपलब्ध करवाया और फिर जियांशु, गोलू-आयुष और अमन सात जून को प्लानिंग कर घटना के लिए जियांशू और गोलू मृतक जितेन्द्र पटेल की दुकान पर पहुचे थे।

    जितेंद्र दुकान बंद कर जा चुका था

    उस दिन मृतक जितेन्द्र अपनी दुकान बंंद कर जा चुका था। तब अगले दिन आठ जून को जियांशू ने गोलू, अमन और आयुष को अदलहाट बुलाया औऱ फिर प्लानिंग की कि रोनिन बाइक जियांशू चलाएगा और गोलू गोली मारेगा और आयुष, मनीष और अमन औरा कार से रेकी करते हुए बैकअप देंगे।

    varanasi encounter 29 june

    पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।

    बदमाशों ने जितेंद्र को आठ जून को गोली मार दी थी

    योजना के अनुसार सभी नारायणपुर पहुचे, जहां शराब खरीदकर रैपुरिया घाट होते हुए टिकरी गांव आए और नदी किनारे बैठकर सभी ने शराब पी और यह तय हुआ कि घटना को अंजाम दे देना है, मनीष को 1 लाख, अमन को 2.5 लाख औऱ गोलू 5 लाख रूपये दिए जाएंंगे। बाकी पैसा जियांशू और आयुष का होगा।

    खबरें और भी

    कई चक्कर रेकी करने के बाद दिया घटना को अंजाम 

    इसके बाद नारायणपुर बाजार से गोलू के लिए कपड़ा (लाल रंग) और गमछा खरीदा गया और फिर टिकरी होते हुए जियांशू और गोलू रोनिन बाइक से अवलेशपुर घटनास्थल के पास आकर रेकी करने लगे। औरा कार से आयुष अमन व मनीष से घटनास्थल के आस पास रेकी करने लगे। कई चक्कर रेकी करने के बाद जब मृतक जितेन्द्र कुमार पटेल अपनी दुकान बंंद कर घर की तरफ जाने लगा, तब सौरभ बिहार कॉलोनी के मोड़ पर खड़े जियांशू ने मृतक का पीछा कर लिया और जैसे ही अन्दर गली में मोड़ पर पहुंचे तो गोलू ने पीछ से आवाज दी।

    जितेंद्र को गोली मार दी

    जब जितेन्द्र आगे बढ़ गया तो गोलू ने अवैध असलहे से गोली मार दी और फिर से बाइक मोड़ कर दूसरा राउंड फायर किया लेकिन फंस जाने के कारण दूसरी गोली नहीं चली। मृतक का मोबाइल लेने के लिए देखा तो पता लगा कि जितेंद्र अपनी बाइक स्टार्ट कर घर की तरफ चला जाता है। तब तेजी से जियांशू मोटरसाइकिल को लठियां चौराहे की तरफ से निकलकर सुनसान स्थान पर बाइक खड़ी कर वाट्ससएप कॉल कर आयुष को बताते है कि काम नहीं हो पाया और फिर रोनिन बाइक से जियांशू औऱ गोलू तथा औरा कार से आयुष, अमन और मनीष गांगपुर बेटावर होते हुए चुनार की तरफ चले जाते हैं।

    इसके बाद फिर सभी आरोपित इकट्ठा होते हैं। जहां गोलू अपना कपड़े बदल लेता है। इसके बाद रोनिन बाइक से जियांशू, अमन और गोलू अपने अपने घऱ चले जाते हैं। आयुष और मनीष अपने किराए के रूम अवलेशपुर पर आकर सो जाते हैं।

    आरोपित जियांशु पटेल ग्राम बरबकपुर थाना अदलहाट, मीरजापुर (मुख्य साजिशकर्ता और रोनिन चालक), आयुष पटेल उर्फ भोला निवासी ग्राम बरबकपुर थाना अदलहाट मीरजापुर (मुख्य साजिशकर्ता), गोलू पटेल निवासी ग्राम भरूहिया थाना अदलहाट मीरजापुर (शूटर) अमन सेठ निवासी ग्राम अदलहाट बाजार थाना अदलहाट मीरजापुर (असलहा उपलब्ध कराने वाला) , मनीष सिंह निवासी देवरिया नीबी पो. कोल्हना थाना अदलहाट मीरजापुर (सहयोगी) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    यह भी पढ़ें- मथुरा डीएम सीपी सिंह के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास, डीएम ने FIR के दिए आदेश

    यह भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से नाराजगी: 'शख्स' को सड़क पर घुमाया, मेंटल हॉस्पिटल में दिखायाा... आगरा में हिंदू महासभा का अनूठा विरोध प्रदर्शन