ग्रेटर आगरा: 2031 आवासीय भूखंड और 45 मीटर रोड, पहले चरण में नर्मदापुरम-गंगापुरम टाउनशिप की लॉन्चिंग
एडीए ग्रेटर आगरा के पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम टाउनशिप लॉन्च करेगा। रायपुर व रहनकलां में 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 टाउनशिप विकसि ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। एडीए द्वारा रायपुर व रहनकलां में विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा के पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम को लांच किया जाएगा। एडीए तीन चरणों में यहां विकसित की जा रही 10 टाउनशिप के भूखंडाें को लांच करेगा। इसकी शुरुआत आवासीय भूखंडों से होगी।
यहां पांच टाउनशिप में आंतरिक विकास के लिए टेंडर कर चुका है। टाउनशिप की लांचिंग को एडीए द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समय मिलने का इंतजार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ही पिछले वर्ष अगस्त में अटलपुरम को लांच किया था।
तीन चरणों में विकसित की जाएगी टाउनशिप और 45 मीटर रोड
एडीए की रायपुर व रहनकलां में 449.65 हेक्टेयर भूमि में ग्रेटर आगरा को विकसित करने की योजना है। इसमें देश की नदियों के नाम पर 10 टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जिनमें सिंधुपुरम, गोमतीपुरम, गंगापुरम, यमुनापुरम, बेतवापुरम, महानदीपुरम, नर्मदापुरम, गोदावरीपुरम, कृष्णापुरम और कावेरीपुरम हैं। यमुनापुरम पूरी तरह व्यावसायिक है, जबकि कावेरीपुरम में व्यावसायिक व सार्वजनिक उपयोग के लिए भूखंड निर्धारित हैं।
रायपुर व रहनकलां में ग्रेटर आगरा विकसित कर रहा है एडीए
एडीए नर्मदापुरम, गंगापुरम, महानदीपुरम, सिंधुपुरम व यमुनापुरम के आंतरिक विकास काे टेंडर कर चुका है। इनमें से दो टाउनशिप में काम के लिए टेंडर अवार्ड भी किया जा चुका है। टाउनशिप में 164 भूखंड मिश्रित भू-उपयोग के रखे गए हैं। एडीए टाउनशिप के पहले चरण के लिए उप्र रियल एस्टेट रेग्यूलेटरी अथारिटी (यूपीरेरा) में पंजीकरण करा चुका है। पहले चरण में लांच होने वाली नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम में 2031 आवासीय भूखंड हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अटलपुरम फेज-3 में जमीन लेने का एक और मौका, एडीए ने आवासीय भूखंडों का रजिस्ट्रेशन किया शुरू
यह भी पढ़ें- छोटे तो बिक गए लेकिन... अटलपुरम में सुपर एचआईजी भूखंडों को नहीं मिल रहे खरीदार
टाउनशिप, क्षेत्रफल (हेक्टेयर में), आवासीय भूखंड
- नर्मदापुरम, 45.18, 763
- गंगापुरम, 48.86, 975
- महानदीपुरम, 31.09, 293
ग्रेटर आगरा को तीन चरणों में लांच किया जाएगा। पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम टाउनशिप लांच होंगी।
एम. अरून्मोली, एडीए उपाध्यक्ष।