आगरा में नकली दवा बनाकर बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, उत्तराखंड से जुड़ा है रैकेट
आगरा में नकली दर्द निवारक दवा 'ऑक्साल्जि-डीपी' बनाकर बेचने के आरोप में श्री मेडिकल एजेंसी के संचालक सुरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
नकली दर्द निवारक दवा 'ऑक्साल्जि-डीपी' बेचने का आरोप।
श्री मेडिकल एजेंसी संचालक सुरेंद्र गुप्ता आगरा से गिरफ्तार।
उत्तराखंड की फैक्ट्री से बनवाई जा रही थीं नकली दवाएं।
जागरण संवाददाता, आगरा। ऑक्साल्जि-डीपी नाम से नकली दर्द निवारक दवा बनाकर बिक्री करने के आरोपित श्री मेडिकल एजेंसी के संचालक को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल स्टोर संचालक सहित चार आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में औषधि निरीक्षक ने मई में मुकदमा दर्ज कराया था।
तीन अन्य आरोपित की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। औषधि विभाग की कार्रवाई के दौरान आरोपित के मेडिकल स्टोर व गोदाम से लाखों रुपये की नकली दवा बरामद हुई थी।
औषधि विभाग की टीम ने मई में कमला नगर कर्मयोगी अमिता विहार निवासी सुरेंद्र गुप्ता के श्री मेडिकल एजेंसी कंबूटोला, फव्वारा पर छापा मारा था। जांच में पाया गया कि सुरेंद्र गुप्ता ने ऑक्साल्जि-डीपी नाम की दर्द निवारक दवा के 13610 टैबलेट खरीद थीं और उन्होंने 178965 लाख टैबलेट की बिक्री की। इसके अलावा मेडिकल स्टोर और गोदाम में भारी मात्रा में दवा का स्टाफ पाया गया।
जांच में पाया गया कि आरोपित ने उत्तराखंड की फैक्ट्री से नकली दवाओं को तैयार कराया था। औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा की ओर से सुरेंद्र गुप्ता के अलावा अलीगढ़ निवासी मयंक गुप्ता, रुड़की उत्तराखंड निवासी संयम अरोड़ा व अन्नू अरोड़ा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार सुबह 10:45 बजे कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपित सुरेंद्र गुप्ता को उनके घर से गिरफ्तार किया। न्यायालय से आरोपित को जेल भेज दिया गया। पुलिस तीन अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। जानकारी मिली है कि तीनों आरोपितों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।
खबरें और भी
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि औषधि निरीक्षक की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपित मेडिकल स्टोर संचालक की गिरफ्तारी की गई है।
यह भी पढ़ें- बच्ची का अपहरण, घर में बेटी नहीं थी...मौसा ने रची गहरी साजिश: आगरा पुलिस ने किया खुलासा