Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर देखकर डालें रंग, बवाल हुआ तो मिलेगा दंड... आगरा पुलिस कमिश्नर की सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 10:32 AM (IST)

    पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने पैदल गश्त कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने महिलाओं से छेड़छाड़, नशे में वाहन चलाने और तेज डीजे बजाने पर सख ...और पढ़ें

    लोगों से बात करते पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार।

    लोगों से बात करते पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार रात पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने शहर की सड़कों पर पैदल गश्त कर लोगों से संवाद किया। होली पर देखकर रंग डालें, अगर कोई मना करता है तो उस पर या उसके घर पर रंग न डालें।

    होली पर अगर बवाल हुआ तो दंड मिलेगा। हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। पुलिस कमिश्नर ने होली के नाम पर महिलाओं, युवतियों से छेड़छाड़ न करने, नशे में वाहन न चलाने व निर्धारित आवाज में ही डीजे बजाने की बात कही है। पुलिसकर्मियों के अवकाश पर सात मार्च तक रोक लगा दी गई है।

    पुलिस कमिश्नर ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की

    जिले में 3162 स्थानों पर होलिका दहन होगा। सभी स्थानों पर पुलिस अलर्ट रहेगी। सिटी जोन को छह जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। जोन में सुरक्षा की कमान एसीपी तो सेक्टर पर इंस्पेक्टर संभालेंगे। चौराहों पर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने वीडियो जारी कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

    महिलाओं व युवतियों से अभद्रता करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा कि होली के नाम पर किसी महिला, युवती से अभद्रता की जाती है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अगर कोई व्यक्ति होली नहीं खेलता चाहता है तो उस पर रंग न डालें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए है, हुड़दंग करने वालों से सख्ती से पेश नजर आएगी। सुरक्षा की दृष्टि से शासन ने पुलिसकर्मियों के सभी तरह के अवकाश पर सात मार्च तक रोक लगा दी है। इस अवधि में सिर्फ आपात स्थिति में ही अवकाश मिलेंगे।

    खबरें और भी

    इन बातों का रखें ध्यान

    • अस्पताल के आसपास डीजे न बजाएं।
    • डीजे की ध्वनि नियमानुसार होनी चाहिए।
    • शराब पीकर वाहन न चलाएं, स्टंटबाजी न करें।
    • अगर कोई झगड़ा करता है तो पुलिस को बताएं।
    • इंटरनेट मीडिया पर भ्रमक पोस्ट न करें।
    • झगड़ा व आग लगने की स्थिति में 112 पर कॉल करें।

    बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई चौकसी

    होली को देखते हुए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई गई है। आइएसबीटी पर रातभर पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्र में आरपीएफ, जीआरपी के साथ पुलिस अलर्ट है। संदिग्धों के सामान की चेकिंग की गई। जहरखुरानी की घटनाओं को रोकने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया।

    यह भी पढ़ें- होली 2026: जेई और लाइनमैन रहेंगे अलर्ट, डीवीवीएनएल ने जारी की एडवाइजरी; कंट्रोल रूम भी स्थापित

    यह भी पढ़ें- Agra Weather: कैसा रहेगा होली पर ताज के शहर का मौसम? तेज हवाएं चलने से तापमान पर पड़ेगा असर