होली 2026: जेई और लाइनमैन रहेंगे अलर्ट, डीवीवीएनएल ने जारी की एडवाइजरी; कंट्रोल रूम भी स्थापित
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने होली के लिए विशेष तैयारी की है, जिसमें बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों से दूरी बनाए रखने की सलाह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। होलिका दहन और होली खेलने के दौरान बिजली लाइन और ट्रांसफार्मरों से दूरी बनाए। लापरवाही बरते जाने पर आपकी जान को खतरा हो सकता है। यह एडवाइजरी जारी करते हुए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने लाइमैन से लेकर जेई को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, कोई जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जेई और लाइनमैन अपने अपने क्षेत्रों में रहेंगे सक्रिय
गांव और कस्बों में होलिका रखीं गईं हैं। ऐसे स्थानों पर संबंधित क्षेत्र के जेई को भेजकर होलिका वाले स्थान को देखने को कहा है। कहीं वहां पर लाइन तो नहीं गुजर रही है। ट्रांसफार्मर निकट तो नहीं है। अगर ऐसा है तो खतरे की संभावना से लोगों को अवगत कराए जाने के साथ ही सुरक्षित स्थान पर होलिका दहन किए जाने का अनुरोध किया जाएगा।
निर्बाध मिलेगी बिजली, मुस्तैद रहेंगे डीवीवीएनएल अधिकारी
टोल फ्री नंबर 1912 के अलावा कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसका नंबर 9193303132 जारी किया गया है। किसी भी परिस्थिति में इस नंबर पर सूचित कर सकते हैं। होलिका के अवसर पर निर्बाध बिजली दी जाएगी। इसके लिए सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं को होली के अवसर पर किसी को कोई परेशान न हो, इसका ध्यान रखा जाए।
होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ लोग मनाते हैं। ऐसे में सावधानी भी जरूरी है। अपने अधीनस्थों को निर्देश भी दिए हैं। बिजली लाइन और ट्रांसफार्मरों से दूरी बनाए।
कपिल सिंधवानी, मुख्य अभियंता, डीवीवीएनएल