यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: आगरा में गर्मी और लू का प्रकोप, ताजमहल में बिगड़ी आधा दर्जन पर्यटकों की तबीयत
Agra Weather News आगरा में गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को शहर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और लू के कारण लोग बेहाल रहे। ताजमह ...और पढ़ें

HighLights
- 42 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान झांसी प्रदेश में सबसे गरम, दिन भर चली लू
- बुधवार के लिए भी मौसम विभाग ने बताया, लू के आसार
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather News: सूरज के तेवर प्रतिदिन तल्ख होते जा रहे हैं। शहर में मंगलवार को सूरज ने सुबह से आंखें तरेरीं तो दिन में लू चलने से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर 12 से तीन बजे के मध्य धूप चुभती हुई नजर आई। इससे बचाव के लिए लोग दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचे। मौसम विभाग ने बुधवार को भी लू चलने के आसार हैं। तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
प्रदेश में आगरा लगातार दूसरे दिन दूसरा सबसे गरम शहर रहा। शहर में मंगलवार को सुबह से धूप निकली। सुबह 10 बजे के बाद सूरज ने तेवर दिखाए। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया। दोपहर में सड़कों पर ट्रैफिक कम रहा। शाम को सूरज ढलने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

गर्मी से बचने के लिए सिर पर कपड़े का सहारा लेता पर्यटक।
10 व 11 अप्रैल को दोपहर में तेज सतही हवा चलेगी
प्रदेश में झांसी 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले और आगरा 42 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। सोमवार को भी दोनों शहर क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे थे। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार बुधवार को लू का असर देखने को मिलेगा। दोपहर में लू चलेगी। 10 व 11 अप्रैल को दोपहर में तेज सतही हवा चलेगी।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में लू और वज्रपात का अलर्ट, तराई क्षेत्रों में हो सकती है बूंदाबांदी
ये भी पढ़ेंः आयकर विभाग ने मजदूरी करने वाली साबरा को भेजा 4.88 करोड़ का नोटिस, परिवार की उड़ गई नींद
ताजमहल में बिगड़ी आधा दर्जन पर्यटकों की तबीयत
ताजमहल पर गर्मी की वजह से आधा दर्जन महिला पर्यटकों की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई। मध्य प्रदेश के धार से आईं दीपाली पाटीदार को तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। असम से आईं लिलमई काईरी, तेजपुर से आईं भनिता पटगिरी, गुवाहाटी से आईं हिमा देवी, उषा रानी कलिता की तबीयत बिगड़ने पर पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया।