Weather Today: आगरा में बढ़ी गर्मी, न्यूनतम तापमान बढ़ने से रातें भी हुई गर्म
Agra Weather Today: आगरा में मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है, जिससे रातें भी गर्म हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में न्यूनतम ...और पढ़ें

Agra Weather Today: गर्मी का असर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather Today: मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी से परेशान शहरवासियों को आगामी दिनों में और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में आगामी दिनों में और वृद्धि देखने को मिलेगी।
आगामी सप्ताह में यह 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। उधर, न्यूनतम तापमान में वृद्धि की वजह से अब रात भी गरम होने लगी हैं।
प्रदेश के गरम शहरों में सोमवार को तीसरे स्थान पर रहा आगरा
शहर में सोमवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ा। दोपहर में हवा चलती रही, लेकिन तेज धूप निकलने की वजह से उसका असर अधिक नहीं रहा। शाम ढलने के बाद सूरज के तीखे तेवरों से शहरवासियों को कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
क्रम, शहर, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
- बांदा, 38.4, 22.6
- झांसी, 37.9, 17.7
- आगरा, 37.3, 18.9
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि
रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है।