UP Weather: मेरठ में कोहरे की चादर तो आगरा सबसे गर्म शहर, मार्च में यूपी के मौसम का अजब-गजब हाल
उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जिसका असर 13 मार्च तक रहेगा। दक्षिणी-पश्चिमी अर्द्धशुष्क मैदानी, बुंदेलखं ...और पढ़ें

फाइल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी अर्द्धशुष्क मैदानी, बुंदेलखंड क्षेत्र व पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के अधिकांश भाग में इस सप्ताह औसत अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा, जबकि अन्य कृषि जलवायु अंचलों में तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। मौसम में इस परिवर्तन का असर 13 मार्च तक रहेगा। वहीं आज सुबह मेरठ में कोहरे की चादर छाने से सड़कों पर चलने वाले लोग परेशान रहे। गाड़ियों की लाइटें जलाकर लोग निकले।

गाड़ियों की लाइट जलाकर निकलते लोग।
13 मार्च तक रहेगा मौसम में हो रहे परिवर्तन का असर
मौसम विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि भाभर-तराई क्षेत्र के पश्चिमी भाग में औसत साप्ताहिक अधिकतम तापमान 30 से 32 सेल्सियस तक रहेगा। भाभर-तराई क्षेत्र के शेष भाग, उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र, मध्य-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के अधिकांश भाग, पूर्वी मैदानी क्षेत्र के पूर्वी भाग एवं पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के उत्तरी भाग में औसत साप्ताहिक अधिकतम 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों व दक्षिणी-पश्चिमी अर्द्धशुष्क मैदानी क्षेत्र के दक्षिणी हिस्सों में 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा सकता है।
पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के अधिकांश भाग में बढ़ेगा तापमान
डॉक्टर सिंह ने बताया कि फिलहाल 14 मार्च तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। प्रदेश में 32 जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
आगरा सबसे गर्म
अधिकतम तापमान आगरा में सबसे अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 32.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।