श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज में India-A की कमान संभालेंगे ध्रुव जुरैल, आगरा में माता-पिता ने जताई खुशी
बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा की है, जिसमें शहर के स्टार बल्लेबाज ध्रुव जुरैल को कप्ता ...और पढ़ें

ध्रुव जुरैल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम घोषित की है। शहर के स्टार बल्लेबाज ध्रुव जुरैल को टीम का कप्तान बनाया गया है। जिसमें वह शानदार प्रदर्शन कर शहर और देश का नाम रोशन करेंगे।
कप्तान बनाए जाने पर ध्रुव के माता-पिता, कोच और क्रिकेट प्रमियों में उत्साह है। पिता नेम सिंह जुरैल और मां रंजनी का कहना है कि बेटे ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया और श्रीलंका में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। हनुमान भगवान की कृपया बेटे और टीम पर बनी रहे।
अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने ध्रुव
आगे बताया कि पहला मैच 25 जून से 28 जून तक और दूसरा मैच दो जुलाई से पांच जुलाई 2026 तक खेला जाएगा। दोनों मुकाबले गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
कोच परवेंद्र यादव ने बताया कि यह खुशी की बात है। ध्रुव को कप्तान बनाए जाने की खुशी में मंगलवार को अकादमी में मिठाई बांटी जाएगी। शहर के अन्य खिलाड़ियों को भी ध्रुव से प्रेरणा लेनी चाहिए।
सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी अरुण का कहना है कि ध्रुव सर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी सफलता से कई खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें- LPG Price Hike: घरेलू सिलिंडर 29 रुपये महंगा, 3 माह फिर महंगी हुई रसोई गैस; चेक करें आगरा का नया रेट