Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मिट्टी पर सीधे पीसीसी... अखिलेश यादव ने बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण पर सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:06 AM (IST)

    अखिलेश यादव ने आगरा के बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा, मिट्टी पर सीधे पीसीसी डालने पर सवाल उठाए। निर्माणदायी स ...और पढ़ें

    अखिलेश यादव।

    अखिलेश यादव।

    HighLights

    1. अखिलेश यादव ने बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

    2. मिट्टी पर सीधे पीसीसी डालने को बताया गया गंभीर अनियमितता

    3. यूपीपीसीएल ने आरोपों को नकारते हुए अस्थायी सुविधा बताया

    जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल पर दक्षिण काेरियाई पर्यटक को बंदर द्वारा काटे जाने की घटना के बाद प्रदेश सरकार पर निशाना साधने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब 'बटेश्वर कॉरिडोर' के निर्माण कार्य पर सरकार को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने मिट्टी के ऊपर प्लेन सीमेंट कांक्रीट (पीसीसी) डालने को भ्रष्टाचार बताते हुए 'अटल प्रोग्रेस वे' की स्थिति पर भी सवाल उठाए हैं।

    निर्माणदायी संस्था ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि श्रद्धालुओं को कीचड़ से बचाने के लिए पीसीसी डालने और सावन के बाद कोबल स्टोन बिछाने का निर्णय लिया गया है।

    अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर बटेश्वर कॉरिडोर के कार्य की तस्वीर साझा कीं। उन्होंने लिखा, यह है 'बटेश्वर कॉरिडोर' के काम में हो रहे बेतहाशा भ्रष्टाचार का साक्षात सबूत: जिसमें दिनदहाड़े बिना बेस के सीधे मिट्टी पर ही पीसीसी डालने का वीडियो सरेआम हो गया है। यहां खराब कांक्रीट और पत्थर का इस्तेमाल हो रहा है और डिजाइन फाल्ट्स की भी कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कभी सुनवाई नहीं हुई।

    मिट्टी पर बिना बेस के सीधे पीसीसी डाले जाने को बताया भ्रष्टाचार

    सपा प्रमुख ने लिखा कि भाजपा राज में जब कोई ईमानदार नागरिक आवाज उठाता है, तो उसके फोन पर धमकी की आवाज आ जाती है। भाजपा राज में सुनवाई की जगह धमकाई हो रही है। भाजपा ने 'अटल प्रोग्रेस वे' बनाने का वादा किया था। अब जनता पूछ रही है कि क्या यह भी एक जुमला था? बटेश्वर में पर्यटन विभाग द्वारा उप्र प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) से काम कराया जा रहा है।

    यूपीपीसीएल ने आरोपों को बताया गलत, सुविधा के लिए डाली पीसीसी

    क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि यूपीपीसीएल ने सूचित किया है कि बटेश्वर धाम कांप्लेक्स में नवनिर्मित गेट संख्या एक और बिटुमिन मार्ग के मध्य करीब छह मीटर दूरी तक 150 एमएम सीसी का आधार प्रदान करते हुए 100 एमएम रेड स्टोन कोबल लगाया जाना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आगरा में बड़ी जीत के लिए मायावती का स्पेशल प्लान: खेरागढ़ में उतरेगा ब्राह्ममण प्रत्याशी! आकाश आनंद करेंगे जनसभा

    मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने 28 जुलाई को गुरु पूर्णिमा और पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया था, ताकि बरसात में कीचड़ न हो। कच्चे स्थान को पक्का और चलने योग्य बनाने की मांग की गई थी। इसे देखते हुए कच्चे स्थान पर बेस कांक्रीट अस्थाई रूप से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 28 जुलाई की शाम को डाली गई। श्रावण मास के बाद परियोजना के आंतरिक मार्गों पर नियमानुसार कोबल स्टोन से पाथवे बनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- सावन का पहला सोमवार: आगरा में रविवार शाम से ही लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो एंट्री पास कैंसिल...ये है प्लान