Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में बड़ी जीत के लिए मायावती का स्पेशल प्लान: खेरागढ़ में उतरेगा ब्राह्ममण प्रत्याशी! आकाश आनंद करेंगे जनसभा

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:04 AM (IST)

    बसपा खेरागढ़ विधानसभा सीट से सबसे पहले अपना प्रत्याशी घोषित करेगी, जिसके प्रभारी की घोषणा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद करेंगे। जातीय समीकरणों को देखते ह ...और पढ़ें

    मायावती।

    मायावती।

    HighLights

    1. खेरागढ़ से बसपा का पहला प्रत्याशी होगा घोषित।

    2. राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद करेंगे प्रभारी का ऐलान।

    3. जातीय समीकरणों पर आधारित होगा ब्राह्मण प्रत्याशी।

    जागरण संवाददाता, आगरा: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा जिले में सबसे पहले खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी की घोषणा करेंगे। भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगाया गया है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में समय नहीं मिला तो सितंबर के पहले सप्ताह में खेरागढ़ में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की जनसभा आयोजित की जाएगी।

    रिकॉर्ड जीत मिली थी इन चुनावों में

    बसपा ने वर्ष 2007 और 2012 में आगरा की नौ विधानसभा सीटों में से छह पर जीत हासिल की थी। मगर, 2017 और 2022 के चुनावों में बसपा खाता नहीं खोल सकी लेकिन इन दोनों चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा की बूथ स्तर पर बैठक आयोजित की जा रही हैं। साथ ही सभी नौ विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की सूची तैयार की गई है।

    बसपा ने अब विधानसभा प्रभारियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है, ये ही पार्टी के प्रत्याशी होंगे। जिले की नौ विधानसभा में से खेरागढ़ विधानसभा के लिए बसपा सबसे पहले अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगी।

    जातीय समीकरण देखते हुए खेरागढ़ विधानसभा पर उतारा जाएगा ब्राह्मण प्रत्याशी

    बसपा के वरिष्ठ नेता संभावना जता रहे हैं कि खेरागढ़ से भाजपा कुशवाह समाज से और कांग्रेस के ठाकुर समाज से प्रत्याशी को चुनाव लड़ा सकती है।

    भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के जातीय समीकरण को देखते हुए बसपा ने नीरज रावत, अनिल शर्मा, केके पचौरी, अरुण पचौरी, वरुण सिकरवार सहित चार ब्राह्मण और एक ठाकुर प्रत्याशी की सूची तैयार की है। इसमें से नीरज रावत के विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर मुहर लग चुकी है। खेरागढ़ के विधानसभा प्रभारी की घोषणा के लिए राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की जनसभा का समय मांगा गया है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: 1 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD का लेटेस्ट अपडेट; पीलीभीत सहित कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

    राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद अगस्त की जनसभा के लिए मांगा गया है समय

    बसपा जिलाध्यक्ष मनीष कमल ने बताया कि खेरागढ़ में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की जनसभा के लिए समय मांगा गया है। सबसे पहले खेरागढ़ के विधानसभा प्रभारी की घोषणा की जाएगी। विधानसभा चुनाव के लिए हर विधानसभा में बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौन हैं प्रीतम सिंह? जिन्हें जयन्त चौधरी ने दी मथुरा की कमान, विधानसभा चुनाव से पहले नए सियासी गणित के संकेत

    हर विधानसभा में जनसभा आयोजित कर घोषित किए जाएंगे प्रभारी

    बसपा जिले की सभी नौ विधानसभा में जनसभा आयोजित करेगी, जहां विधानसभा प्रभारी की घोषणा की जाएगी। पार्टी अपने मूल वोट बैंक के साथ ही व्यक्तिगत प्रभाव और जातिगत समीकरण से जीत दिलाने वाले दावेदारों पर दांव लगाएगी। फतेहपुर सीकरी सीट पर सबसे ज्यादा पांच दावेदार हैं। यदि भाजपा, सपा और कांग्रेस ठाकुर प्रत्याशी उतारती हैं, तो बसपा ब्राह्मण प्रत्याशी उतारेगी।

    यह भी पढ़ें- रालोद छोड़कर 'साइकिल की सवारी' पर अशोक अग्रवाल, जयन्त को झटका; विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा में सियासी हलचल तेज

    बाह सीट पर भाजपा ठाकुर प्रत्याशी उतारती है, तो बसपा ब्राह्मण दावेदार को टिकट देगी। आगरा ग्रामीण में जाटव, लोधी प्रत्याशी उतारा जा सकता है। एत्मादपुर सीट पर भाजपा ठाकुर प्रत्याशी उतार सकती है, ऐसे में यहां बसपा बघेल समाज के प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है