Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: 1 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD का लेटेस्ट अपडेट; पीलीभीत सहित कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:20 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है, 4 से 10 अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौ ...और पढ़ें

    फाइल।

    फाइल।

    HighLights

    1. 4 से 10 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

    2. कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया

    3. तराई क्षेत्रों से शुरू होंगी मानसूनी बारिश की गतिविधियां

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को तराई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद चार अगस्त से 10 अगस्त तक प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

    इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को लखनऊ में सुबह दिन का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और रात का 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के 45 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

    एक-दो अगस्त से तराई में बदलेगा मौसम, 10 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और मानसूनी ट्रफ के यूपी की ओर सक्रिय होने से वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। शुरुआत तराई जिलों जैसे लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और आसपास के क्षेत्रों से होगी। इसके बाद बारिश का दायरा मध्य, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैलेगा।

    चार अगस्त से प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के साथ तेज हवा चलने और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

    agra rain small

    पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी

    खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने तथा छोटे नालों और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका भी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

    यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में मौसम साफ होते ही केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू, सोनप्रयाग से रवाना हुए 800 श्रद्धालु

    यह भी पढ़ें- यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट