विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नो एंट्री पास निरस्त, आज रात से सभी भारी वाहनों प्रवेश प्रतिबंधित; आगरा में रूट डायवर्जन

Published: Mon, 13 Apr 2026 07:20 AM (IST)

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती और भीमनगरी महोत्सव के कारण 14 से 17 अप्रैल तक भारी वाहनों के प्रवेश ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी को देखते हुए शहर में सोमवार शाम से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान पुलिस ने आंतरिक और बाहरी वाहनों का मार्ग परिवर्तन करते हुए 17 अप्रैल तक सभी वाहनों को जारी नो एंट्री पास निरस्त कर दिए हैं।

डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने बताया कि बिजलीघर से संचालित होने वाली बसें 14 अप्रैल से सुबह आठ बजे से 15 अप्रैल की रात 11 बजे तक रामलीला मैदान में पार्क की जाएंगी। रोडवेज बसें वहीं से संचालित होंगी एवं यमुना किनारा मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जाएंगी।

ये रहेगी बाहरी मार्ग परिवर्तन व्यवस्था

  • मथुरा और फिरोजाबाद की ओर से आने-जाने वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर निर्बाध चलेंगे।
  • फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रूनकता से दक्षिणी बाइपास होकर जाएंगे।
  • अलीगढ़ से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले वाहन खंदौली से मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से जाएंगे।
  • रामबाग चौराहे से अलीगढ़ एवं जलेसर की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहन रामबाग से एनएच-19 होकर कुबेरपुर एवं खंदौली कट (यमुना एक्सप्रेसवे) या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे। रामबाग चौराहे से यमुना एक्सप्रेसवे खंदौली कट के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • ग्वालियर व जयपुर से अलीगढ़ एवं जलेसर जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाइपास से होकर रूनकता एनएच-19 से कुबेरपुर कट (यमुना एक्सप्रेसवे) या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
  • फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर में न आकर इनर रिंग रोड से होकर जाएंगे।
  • शमसाबाद से आने वाले भारी वाहन एकता थाने से सौ फुटा, इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने से जाएंगे।

आंतरिक मार्ग परिवर्तन

  1. चक्की पाट से कोई भी वाहन आंबेडकर भवन की तरफ नहीं जाएगा।
  2. बिजलीघर चौराहे से कोई भी वाहन आरओबी मंटोला, मदीना होटल की तरफ नहीं जाएगा। उक्त वाहन फोर्ट रेलवे स्टेशन के सामने से यमुना किनारा होकर जाएंगे।
  3. चीलघर चौराहे से बुद्ध विहार, औलिया रोड, बिजलीघर की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। सदर भट्टी, मीरा हुसैनी से कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहा से चिम्मन लाल पूड़ी चौराहे,बिजलीघर चौराहे की तरफ नही जाएगा।
  4. हाथीघाट से दरेसी नंबर एक व दो रावतपाड़ा, पीपल मंडी तिराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
  5. फ्रीगंज चौराहे पर बैरिकेडिंग करके यातायात को धूलियागंज की तरफ जाने से रोका जाएगा।
  6. एसएन इमरजेंसी तिराहे से फव्वारा चौराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा
  7. ईदगाह बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसें एमजी रोड पर नही आएंगी। एनएच-19 से आने वाली बसें वाटर वर्क्स, जीवनीमंडी, यमुना किनारा, बालूगंज पुलिस चौकी, माल रोड, क्लब चौराहे से सुल्तानपुरा होकर ईदगाह बस स्टैंड जाएंगी। जबकि जयपुर से आने वाली बसें पथौली नहर से मलपुरा खेरिया मोड़ होकर ईदगाह को आवागमन करेंगी। ग्वालियर जयपुर से आने वाली बसें रोहता नहर से मलपुरा होकर खेरिया मोड़ ईदगाह को आवागमन करेंगी।
  8. टेड़ी बगिया पर मेले के चलते सोमवार सुबह पांच बजे से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू रहेगी। हाथरस, अलीगढ़ से आने वाले वाहन खंदौली कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर छलेसर कट व एनएच-19 से जाएंगे। वहीं, नगला पदमा, ग्वालियर रोड पर 14 से 16 अप्रैल डॉक्टर भीमराव आंबेडकर महोत्सव के चलते प्रतिदिन दोपहर दो बजे से रात तक मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू रहेगी।

भीम नगरी में यह रहेगी व्यवस्था

जीआईसी मैदान पर 15 से 17 अप्रैल तक भीमनगरी महोत्सव के चलते प्रतिदिन दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। पचकुइयां चौराहा एवं कोठी मीना बाजार गोल चक्कर से भीमनगरी की ओर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें- दुल्हन की शर्त सुनकर घूंघट उठाने की हिम्मत नहीं कर सका दूल्हा, बिना सुहागरात के मायके लौटी; आगरा पुलिस भी हैरान

यह भी पढ़ें- माहेश्वरी बुक डिपो पर छापामारी में हैरान हुए अधिकारी, सस्ती किताबों के महंगे दाम! आगरा डीएम के आदेशों की अनदेखी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।