Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में डाक विभाग की नई पहल: वाटरप्रूफ लिफाफों से सुरक्षित पहुंचेगी राखी, भाइयों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 09:39 AM (IST)

    डाक विभाग ने बहनों के लिए वाटरप्रूफ और प्लास्टिक राखी लिफाफे लॉन्च किए हैं। इन लिफाफों से राखी बारिश में भीगने या फटने के डर के बिना भाइयों तक सुरक्षि ...और पढ़ें

    राखी के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे।

    राखी के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे।

    HighLights

    1. डाक विभाग ने वाटरप्रूफ राखी लिफाफे किए लॉन्च

    2. 75-माइक्रोन मोटी शीट से बने, कीमत दस रुपये

    3. बारिश में भीगने या फटने का डर नहीं

    जागरण संवाददाता, आगरा। बहनें अब अपने भाइयों को बिना किसी चिंता के शहर में या शहर से बाहर राखियां भेज सकेंगी। डाक विभाग ने वाटरप्रूफ व प्लास्टिक राखी लिफाफे लांच किए हैं। वर्षा में भीगने या फटने के डर के बिना, इन लिफाफों से राखी बिल्कुल सुरक्षित और सही सलामत भाई तक पहुंचेगी।

    डाक विभाग का कहना है कि राखी वाले लिफाफों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाई जाएंगीं, ताकि बहनों के प्यार और स्नेह राखी को अपने हाथों पर सजाने के लिए भाइयों को प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।

    डाक विभाग ने लांच किए वाटरप्रूफ लिफाफे, नहीं भीगेगी राखी

    हेड पोस्ट मास्टर शशि कांत जैन का कहना है कि ये लिफाफे 75-माइक्रोन की खास मोटी शीट से बने होते हैं, जिससे ये आसानी से फटते नहीं हैं। न ही पानी से कोई नुकसान नहीं होगा। लिफाफे में एक बार चिपकने वाली खास पट्टी लगी होती है, जो इसे मजबूती से बंद कर देती है। जिससे राखी बाहर नहीं गिरेगी। लिफाफे की कीमत दस रुपये है।

    यह भी पढ़ें- पति को नींद की गोलियां देकर सांप से कटवाया: मेरठ पुलिस से बोली दामिनी- तुषार को छोड़ दो मैं कबूल कर लूंगी जुर्म

    शशिकांत जैन ने बताया कि इन लिफाफों की सेवा एक सप्ताह पहले ही शुरू हुई है। लिफाफों में बहनें राखी पैक कर स्पीड पोस्ट आदि के माध्यम से भेज सकती हैं। अन्य शहरों में पार्सल भेजने की राशि अलग से देनी पड़ेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में सभी तहसीलों को मिले नए SDM, दिव्या सिंह को टूंडला की कमान; देखें किसे मिली कहां सी जिम्मेदारी?