Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा-सिकंदरा हाईवे पर सड़क हादसा, कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला; दोनों की मौत

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:50 AM (IST)

    आगरा के सिकंदरा हाईवे पर अरतौनी के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. सिकंदरा हाईवे पर कार ने बाइक सवारों को रौंदा

    2. हादसे में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

    3. टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार

    जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा हाईवे स्थित अरतौनी में शुक्रवार की रात डेढ़ बजे कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला।

    बीज गोदाम से काम करके लौट रहे थे बाइक सवार

    घटना शुक्रवार की रात डेढ़ बजे की है। सिकंदरा के गांव अटूस निवासी अनिल और मानवेंद्र हाईवे स्थित भगवती ढाबा के पास बीज गोदाम से काम करके बाइक पर घर लौट रहे थे। उनके दो अन्य साथी भी बाइक से पीछे आ रहे थे। अरतौनी पर पीछे से आयी तेज रफ्तार काली रंग की कार दोनों को टक्कर मारकर भाग गयी। पीछे चल रहे साथी कर्मचारियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। अनिल की मौके पर मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी बरसाएंगे कांवड़ियों पर फूल, मेरठ में 3000 पुलिसवालों के साथ CCTV से चप्पे-चप्पे की निगरानी

    पुलिस कार का पता लगाने में जुटी

    पुलिस और साथी गंभीर रूप से घायल मानवेंद्र को अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि कार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- छोटे भाई अबान के जनाजे को कंधा देने अतीक का बेटा अली झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

    खबरें और भी