तपती गर्मी के बीच खूब लुभा रही आम की मिठास, ताजनगरी के मार्केट में 'गुजराती मैंगो' की डिमांड; ये हैं कीमतें
आगरा में भीषण गर्मी के बीच आम, तरबूज और अन्य मौसमी फलों की मांग तेजी से बढ़ी है। लोग गर्मी से राहत पाने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए इन फलों का ख ...और पढ़ें

सिकंदरा मंडी में मौजूद आम की क्रेट। आढ़ती

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। तपती गर्मी के बीच फलों के राजा आम की मिठास लोगों को खूब लुभा रही है। बाजारों और मंडियों में लंगड़ा, दशहरी, केसर और सफेदा आम की खुशबू से रौनक बढ़ गई है। गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए शहरवासी आम के साथ तरबूज, खरबूजा, लीची और जामुन जैसे मौसमी फलों का जमकर स्वाद ले रहे हैं।
डॉक्टर भी शरीर को ठंडक और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए मौसमी फलों के सेवन की सलाह दे रहे हैं। फलों की बढ़ती मांग से बाजारों में भी अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है।
तपती गर्मी के बीच लोगों को खूब लुभा रही है फलों के राजा आम की मिठास
सिकंदरा मंडी के आढ़ती वेदप्रकाश ने बताया कि सबसे अधिक मांग गुजराती आम की है। जो कि खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। गुजरात का गोल्ड दशहरी 160 से 180, केसर गोल्ड 110 से 120, केसर 90 से 100, गुजरात दशहरी 80 से 100 व लंगड़ा आम 100 रुपये किलोग्राम थोक रेट पर मौजूद है।
वहीं, लखनऊ दशहरी की कीमत 50 से 60, तोतापरी 40 से 45, केसर 60 से 80, सफेदा आम की कीमत 40 से 50 रुपये है। बाजार में चोसा व लखनऊ लंगड़ा आम अभी उपलब्ध नहीं है, जल्द आने की संभावना है।
ठेलों पर सजने लगा है सफेदा व लंगड़ा आम
शहर के प्रमुख चौराहों व बाजारों सदर बाजार, मधुनगर, बोदला, शाहगंज आदि में सफेदा, लंगड़ा, केसर व दशहरी आम ठेलों व दुकानों पर दिखाई देने लगा है। जिनको शहरवासी बड़े ही उत्साह से खरीद रहे हैं। दुकानदार सोमेश का कहना है कि गर्मियों के आते ही कई तरह के आमों की मांग बढ़ जाती है। लंगड़ा आम की कीमत अधिक होने की वजह से विक्रेता उसे खरीदने से बच रहे हैं।
खबरें और भी
बाजारों में केसर व दशहरी आम 100, सफेदा 70, तोता परी 65 और लंगड़ा आम की कीमत 120 से 150 रुपये किलो है। वहीं, तरबूज 20 से 30 व खरबूज 40 से 50 रुपये किलो बाजार में मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- भूमि अधिग्रहण में फंसी एटा-कासगंज रेल लाइन ब्राडगेज परियोजना, आज खुलेंगी निविदाएं
दशहरा पर खूब बिका तरबूज
आढ़ती वेदप्रकाश का कहना है कि दशहरा त्योहार की वजह से सोमवार को तरबूज की मांग बढ़ गई। रोजाना थोक रेट आठ से 10 रुपये बिकता था, लेकिन त्योहार पर 13 से 14 रुपये की बीच कीमत रही। खरबूज 15 से 16 और लीची 120 से 140 रुपये से किलोग्राम बिकी।