Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भूमि अधिग्रहण में फंसी एटा-कासगंज रेल लाइन ब्राडगेज परियोजना, आज खुलेंगी निविदाएं

    Updated: Tue, 26 May 2026 10:58 AM (IST)

    एटा-कासगंज ब्राडगेज रेल लाइन परियोजना भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण अटकी हुई है, जिसमें लगभग 116 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण बाकी है। ...और पढ़ें

    एटा रेलवे स्टेशन।

    एटा रेलवे स्टेशन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, एटा। एटा-कासगंज ब्राडगेज रेल लाइन परियोजना एक बार फिर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में फंसी हुई है। एटा और कासगंज जनपदों में करीब 116 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण अब तक पूरा नहीं हो सका है।

    सबसे बड़ी बाधा 20-एफ गजट अधिसूचना का जारी न होना है, जिसके कारण किसानों को मुआवजा वितरण और रेलवे को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। प्रशासनिक स्तर पर धीमी कार्रवाई से परियोजना की रफ्तार प्रभावित हो रही है।

    तकनीकी और वित्तीय निविदाएं खोलेगा

    मंगलवार परियोजना के लिए अहम दिन माना जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे मंडल गोरखपुर आज एटा-कासगंज रेल लाइन परियोजना की तकनीकी और वित्तीय निविदाएं खोलेगा। रेलवे विभाग ने निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण एजेंसियों को कार्य आदेश जारी करने की तैयारी कर ली है, ताकि लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कराया जा सके।


    रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुरुआती चरण में मिट्टी भराई, छोटे-बड़े पुलों का निर्माण और ट्रैक बिछाने से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग का प्रयास है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद निर्माण एजेंसियां मौके पर काम शुरू कर दें।

    जिला प्रशासन पर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने का दबाव भी बढ़ा

    हालांकि नियमों के मुताबिक निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक रेलवे को अधिग्रहित भूमि का कब्जा मिल जाना चाहिए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। ऐसे में अब जिला प्रशासन पर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने का दबाव भी बढ़ गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आपके दिमाग में क्या चल रहा है, बताएगी डीप लर्निंग मशीन; AMU के इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाई डिवाइस

    हर वर्ग को मिलेगा लाभ

    परियोजना शुरू होने से एटा और कासगंज समेत आसपास के क्षेत्रों के व्यापार, परिवहन और आवागमन को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों को माल ढुलाई में सुविधा मिलेगी, वहीं छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को दिल्ली, लखनऊ और बरेली जैसे प्रमुख शहरों के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा। लंबे समय से सीधी रेल लाइन की मांग कर रहे लोगों की निगाहें अब इस परियोजना की प्रगति और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत

    यह भी पढ़ें- ज्यादा मत समझाओ… कहकर बदल दिए थे वाहन, एटा में इंस्पेक्टर और विवेचक दोषी; पुलिस विभाग में हड़कंप