Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा और प्लेटफॉर्म पर घसीटा, आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन रोकने पर हुआ विवाद

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:33 PM (IST)

    आरपीएफ ने चेन पुलिंग का आरोप लगाया, जबकि डीएसएम ने महिला यात्री को चढ़ाने के लिए ट्रेन रुकवाने की बात कही, जिससे विवाद बढ़ गया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आरपीएफ ने डिप्टी स्टेशन मास्टर को पीटा, घसीटा

    2. हीरा कुंड एक्सप्रेस रुकवाने पर हुआ था विवाद

    3. चेन पुलिंग या यात्री को चढ़ाने का मामला

    जागरण संवाददाता, आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रविवार सुबह हीरा कुंड एक्सप्रेस के रुकने आरपीएफ और डिप्टी स्टेशन मास्टर (डीएसएम) के बीच विवाद हो गया। आरपीएफ जवानों ने चेन पुलिंग के आरोप में पति-पत्नी को पकड़ लिया, डीएसएम ने इसका विरोध किया।

    डीसीएम का कहना था कि स्टेशन पर उतरी महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। ट्रेन के गार्ड को वॉकी-टॉकी से बात करके गाड़ी रोकी गई। विवाद बढ़ने पर आरपीएफ ने डीएसएम नरेंद्र चाहर से मारपीट कर दी। उन्हें प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए ले गए। 

    जानकारी होने पर रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया, वह मौके पर जुट गए। करीब आधा घंटे तक स्टेशन पर आरपीएफ जवानों और रेलवे कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया।

    वहीं, मामले में चार आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर शिवम शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए जांच समिति गठित की गई है, जिसमें एएससी आगरा कैंट, ADEE/OP, आगरा, AOM, आगरा को शामिल किया गया है।

    प्रकरण की विस्तृत जांच समिति द्वारा की जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि प्रकरण में प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए रेल सुरक्षा बल के दो एएसआई मेघराज मीणा और बालकिशन और दो कांस्टेबल जितेंद्र और बदन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

    प्लेटफॉर्म संख्या एक पर हीरा कुंड एक्सप्रेस के कोच बी-3 में चेन हुई थी पुलिंग

    कुछ लोगों ने डीएसएम को घसीटते हुए लेकर जाने की वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। मामले में कैंट स्टेशन प्रबंधक प्रवेंद्र प्रकाश का कहना है कि मामला चेन पुलिंग का नहीं है, ट्रेन से महिला यात्री सामन लेने उतरी थी। इस बीच ट्रेन चल दी ताे वह दौड़कर चलती चढ़ने का प्रयास करने लगी। यह देख डिप्टी स्टेशन मास्टर ने वॉकी-टॉकी से ट्रेन के गार्ड से बात करके गाड़ी को रुकवाया था।

    खबरें और भी

    चेन पुलिंग के आरोप में दो यात्रियों को पकड़कर ले जा रहे थे आरपीएफ जवान

    घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। कैंट रेलवे प्लेटफार्म संख्या एक पर हीरा कुंड एक्सप्रेस रुकी। ट्रेन के चलते ही उसमें चेन पुलिंग हो गई। आरपीएफ जवानों को पता चला कि चेन पुलिंग बी-3 कोच में हुई है। आरपीएफ जवान कोच से भुवनेश्नर निवासी आशीष कुमार और उनकी पत्नी रंजीता को चेन पुलिंग के आरोप में पकड़ कर ले जाने लगे, जिसका डीएसएम नरेंद्र चाहर ने विरोध किया। जिसे लेकर दोनों ओर से तड़का-भड़की हो गई।

    स्टेशन पर रिश्तेदारों को छोड़ने आए डिप्टी स्टेशन मास्टर नरेंद्र चाहर से हुआ विवाद

    आरपीएफ जवानों ने डीएसएम का कॉलर पकड़ लिया। मारपीट करके अपने आरपीएफ थाने की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर आरपीएफ जवान डीएसएम को प्लेटफार्म पर घसीटते हुए ले जाने लगे। जिसका वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया।

    स्टेशन प्रबंधक ने कहा चलती ट्रेन में महिला यात्री को चढ़ता देख गार्ड से रुकवाई गाड़ी

    मामले में स्टेशन प्रबंधक का कहना है कि भुवनेश्वर से दंपती आ रहे थे। कैंट स्टेशन पर पत्नी कुछ सामान लेने उतरी थी। इस बीच ट्रेन चलने वह घबरा गई। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी। यह देख डीएसएम ने ट्रेन के गार्ड को वॉकी-टॉकी से इसकी जानकारी दी। महिला यात्री को सुरक्षित चढ़ाने के लिए ट्रेन को रोका गया था।

    यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में देह व्यापार: अलीगढ़ पुलिस ने छापा मारकर 3 युवतियों का किया रेस्क्यू; रिसेप्शनिस्ट का झांसा देकर जिस्मफरोशी

    वहीं, आरपीएफ जवानों का कहना है कि ट्रेन में चेन पुलिंग की गई थी। वह दोनों यात्रियों को पूछताछ के लिए लेकर जा रहे थे। इस बीच डीएसएम वहां पहुंच गए। वसूली का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़-आगरा यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15 जुलाई से चलेगी ईएमयू ट्रेन