Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ना नोटिस न कॉल... मोबाइल पर आए मैसेज से आगरा के दो लाख लोग परेशान, DVVNL ने अचानक बढ़ाया बिजली का लोड

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 02:18 PM (GMT+05:30)

    दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने आगरा में लगभग दो लाख उपभोक्ताओं का बिजली लोड बिना सूचना दिए बढ़ा दिया है, जिससे उपभोक्ताओं में आ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. डीवीवीएनएल ने आगरा में दो लाख उपभोक्ताओं का बिजली लोड बढ़ाया।

    2. बिना सूचना दिए सॉफ्टवेयर में अपडेट किया गया, उपभोक्ता आक्रोशित।

    3. स्मार्ट मीटर उपभोक्ता भी प्रभावित, अतिरिक्त बिल का बोझ बढ़ा।

    जागरण संवाददाता, आगरा: दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के लगभग दो लाख उपभोक्ताओं का लोड़ बढ़ा दिया है। बिना जानकारी के ही साफ्टवेयर में अपडेट कर दिया गया है। इनमें स्मार्ट मीटर के उपभोक्ता भी शामिल है। इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार बढ़ा है। उपभोक्ताओं में आक्रोश है।

    लोड बढ़ाए जाने से पूर्व नोटिस दिया जाना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया है। वहीं डीवीवीएनएल के अधिकारियों का कहना है कि जिनका लोड बढ़ गया है, वे आवेदन देकर कम करा सकते हैं।

    एक से दो किलोवाट के उपभोक्ताओं का बढ़ाया लोड

    डीवीवीएनएल के लगभग पांच लाख उपभोक्ता हैं। जिनमें से 1.72 लाख उपभोक्ता स्मार्ट मीटर वाले हैं। गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ी है। जाहिर है कि लोड भी बढ़ा है। विषय ये है कि वे कौन से उपभोक्ता हैं, जिनका लोड बढ़ा है। बिना नोटिस दिए लोड बढ़ाना उपभोक्ता को अंधरे रखना है।

    बिना नोटिस दिए नहीं बढ़ाया जा सकता है लोड

    सिकंदरा के अटूस निवासी वीरेंद्र सिंह छौंकर ने बताया कि उनके यहां पर जो पूर्व में बिजली के संसाधन थे, वही आज भी हैं। बिजली खपत कैसे बढ़ गई। अगर अधिक गर्मी के कारण एक दो माह तक भार बढ़ा भी तो शेष 10 माह तक अतिरिक्त चार्ज और खर्च कौन बहन करेगा। उन्होंने कहा कि यह उपभोक्ताओं के साथ धोखा है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: 55 जिलों में भारी बारिश, IMD का वाराणसी-प्रयागराज व लखनऊ में आंधी-तूफान का अलर्ट

    दो लाख ऐसे उपभोक्ताओं का भार बढ़ाया गया है, जिनके एक और दो किलोवाट के कनेक्शन थे

    वहीं नगला लालदास के भूपेंद्र सिंह, लाल सिंह ने बताया कि बिना जानकारी के लोड बढ़ा दिया गया है। कुछ दिनों तक लोड बढ़ने का मतलब ये नहीं कि उसे किलोवाट में बढ़ा दिया जाए। ये न्यायोचित नहीं है। लगभग दो लाख ऐसे उपभोक्ताओं का भार बढ़ाया गया है, जिनके एक और दो किलोवाट के कनेक्शन थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कातिल पत्नी रूबी आगरा जेल में बेचैन! जागकर काटी रात, खीर में नींद की गोलियां देकर मारा; फिर बाथरूम में दबाई थी लाश

    लगातार लोड बढ़ने पर भार बढ़ा दिया जाता है, लेकिन इसके लिए नोटिस दिया जाना चाहिए। जो भी उपभोक्ता लोड को कम कराना चाहता है, तो वह आवेदन दे सकता है। कम कर दिया जाएगा।

    -

    कपिल सिंधवानी, मुख्य अभियंता, डीवीवीएनएल