Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बूम बैरियर उठाकर लखनऊ एक्सप्रेस वे कर दिया टोल फ्री, सैकड़ों वाहन निकले; छुट्टी के लिए फतेहाबाद टोल पर कर्मचारियों का हंगामा

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:43 AM (IST)

    लखनऊ एक्सप्रेस वे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने छुट्टियों की मांग को लेकर मैनेजर से अभद्रता की और टोल फ्री कर दिया। पुलिस ने चार कर्मचारियो ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. फतेहाबाद टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने छुट्टियों के लिए किया हंगामा

    2. कर्मचारियों ने बूम बैरियर उठाकर लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल फ्री किया

    3. पुलिस ने चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया, अन्य हड़ताल पर

    जागरण संवाददाता, आगरा। लखनऊ एक्सप्रेस वे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार देर रात छुट्टियों की मांग को लेकर मैनेजर से गाली गलौज और अभद्रता कर दी। इसके बाद सभी टोल लेन के बूम बैरियर उठाकर टोल फ्री कर दिया।

    हंगामा करने पर पुलिस ने चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। देर रात उनका मेडिकल कराया गया है। सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें समझाया।

    रात 12 बजे बाद उठा दिए फतेहाबाद टोल प्लाजा के बूम बैरियर

    लखनऊ एक्सप्रेस वे फतेहाबाद टोल प्लाजा का संचालन महाराष्ट्र की कंपनी श्री साईं दातार कर रही है। टोल प्लाजा पर करीब 25 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।

    मैनेजर प्रमोद धनगर ने बताया कि रात 12 बाद कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। बूम बैरियर हटाकर वे धरने पर बैठ गए। इनमें से कुछ कर्मचारी उनके ऑफिस में घुस आए। मांग करने लगे कि उन्हें सप्ताह में एक छुट्टी नहीं। माह में एक साथ चार छुट्टियां चाहिए।

    मैनेजर से की गाली गलौज, चार कर्मचारियों को पुलिस ने पकड़ा

    कंपनी के नियम के हिसाब से ऐसी व्यवस्था न होने की बात कहने पर वे अभद्रता करने लगे। उन्होंने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य साथी धरने पर बैठे रहे। रात डेढ़ बजे तक लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल फ्री रहा। वाहन बिना टोल दिए ही गुजरते रहे। इस दौरान सैकड़ों वाहन एक्सप्रेस वे फ्री में निकल गए।

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: 55 जिलों में भारी बारिश, IMD का वाराणसी-प्रयागराज व लखनऊ में आंधी-तूफान का अलर्ट

    इंस्पेक्टर फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा का कहना है टोल प्लाजा के मैनेजर की शिकायत पर कर्मचारियों को पकड़ा है। कर्मचारियों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

     

    यह भी पढ़ें- कातिल पत्नी रूबी आगरा जेल में बेचैन! जागकर काटी रात, खीर में नींद की गोलियां देकर मारा; फिर बाथरूम में दबाई थी लाश


    खबरें और भी