विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra: किशाेरी से सामूहिक दुष्कर्म, हाथ जोड़े मिन्नते कीं, लेकिन नहीं पिघले आरोपित, छह घंटे नोंचते रहे जिस्म

By Yashpal SinghEdited By: Abhishek Saxena
Updated: Wed, 06 Sep 2023 06:49 AM (IST)

Agra News ऑटो सवार शमसाबाद के मुक्तिपुरा के रहने वाले रूपेश करुआ और जगदीश पहुंच गए।ऑटो रूपेश का है। तीनों आरोपी ऑटो में बैठाकर किशोरी को वहां से ले गए ...और पढ़ें

Agra News: छह घंटे तक आरोपितों के शिकंजे में रही किशोरी
Agra News: छह घंटे तक आरोपितों के शिकंजे में रही किशोरी

HighLights

  1. छूटने को आरोपितों के हाथ जोड़ती रही किशोरी, नहीं पसीजे
  2. आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद भी डरी हुई है किशोरी

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के निबोहरा क्षेत्र में दरिंदगी का शिकार हुई किशोरी अभी डरी हुई है। छह घंटे तक आरोपितों के चंगुल में रहने के बाद जब वह छूटी ताे कांप रही थी। आश्रम पर मिले बाबा ने सांत्वना दी। इसके बाद भी अभी युवती सामान्य रूप से बातचीत नहीं कर पा रही है। पुलिस ने मंगलवार को उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

तीन युवकों ने किशाेरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

निबोहरा क्षेत्र में सोमवार शाम को अगवा करके तीन युवकों ने 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। शाम सात से रात एक बजे तक वह आरोपितों के चंगुल में ही रही। वे आटो में डालकर किशोरी को सुनसान इलाके में घुमाते रहे और धमकाते रहे। इसके बाद सूखे नाले की झाड़ियों में ले जाकर आरोपितों ने दुष्कर्म किया।आरोपितों ने किशोरी को धमकाकर उसके गांव के पास ही बदहवास हालत में छोड़ दिया।

आश्रम पर डरी बैठी रही किशाेरी

पास में ही आश्रम था। रात में अकेली बैठी कांप रही थी। आश्रम पर मौजूद बाबा ने उसकी हालत देखी तो उसे सांत्वना दी। उससे पूछने की बहुत कोशिश की, लेकिन किशोरी डर के कारण कुछ नहीं बोल रही थी। सुबह स्वजन के पहुंचने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

आरोपितों के आगे हाथ जोड़े लेकिन नहीं माने आरोपित

अगवा होने के बाद उसने आरोपितों के आगे हाथ जोड़े। उनसे छोड़ने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। घिनौनी हरकत करने के बाद ही आरोपितों ने उसे रात एक बजे छोड़ा। पुलिस उसको चिकित्सकीय परीक्षण के लिए आगरा लेकर आई। मंगलवार को चिकित्सकीय परीक्षण पूरा नहीं हो सका है।

दुकान से घर आ रही थी किशाेरी

निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के पिता की गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में फल की दुकान है। किशोरी भी पिता की मदद को प्रतिदिन सुबह दुकान पर जाती थी। सोमवार शाम सात बजे वह रोजाना की तरह दुकान से घर जा रही थी। किशोरी के पिता के अनुसार, गांव से करीब पांच सौ मीटर पहले बाइक सवार एक युवक ने किशोरी को कंकड़ मारकर रोका। इसके बाद हाथ पकड़ लिया।

एक आरोपित ने की खुदकुशी

आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही थी। तभी शाम चार बजे पुलिस को जगदीश के आत्महत्या करने की जानकारी मिल गई।