Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक, 8 करोड़ से कोठी मीना बाजार का होगा सुंदरीकरण

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:34 AM (GMT+05:30)

    आगरा के कोठी मीना बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग 8 करोड़ रुपये की लागत से कोठी का सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार क ...और पढ़ें

    कोठी मीना बाजार।

    कोठी मीना बाजार।

    HighLights

    1. कोठी मीना बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनेगा

    2. पर्यटन विभाग 8 करोड़ रुपये से करेगा सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार

    3. लगभग 45 फीट ऊंची शिवाजी महाराज की प्रतिमा मुख्य आकर्षण होगी

    जागरण संवाददाता, आगरा: कोठी मीना बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए कोठी का सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार पर्यटन विभाग द्वारा आठ करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस योजना को स्वीकृति मिल चुकी है। यहां दर्शक दीर्घा के निर्माण के साथ-साथ अन्य काम भी किए जाएंगे।

    स्मारक का मुख्य आकर्षण सिंहासन मुद्रा में स्थापित होने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की लगभग 45 फीट ऊंची प्रतिमा होगी। प्रदेश सरकार इस परियोजना के लिए 2980 वर्ग मीटर भूमि और कोठी का अधिग्रहण कर रही है।

    दर्शक दीर्घा बनाने के साथ किए जाएंगे कई अन्य काम

    उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इतिहास संकलन समिति के शोध के आधार पर यह दावा किया था कि कोठी मीना बाजार वही स्थान है, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को औरंगजेब ने बंदी बना रखा था। यहीं से उन्होंने अपने बुद्धि चातुर्य से औरंगजेब की कैद से बचकर निकलने में सफलता प्राप्त की थी।

    पिछले वर्ष स्मारक की घोषणा हुई थी

    पिछले वर्ष, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगरा किला में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर इस स्मारक की घोषणा की थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने कोठी मीना बाजार और संबंधित भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की थी।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: लखनऊ सहित यूपी के 45 जिलों में आज झमाझम बारिश, तराई में बिजली गिरने का अलर्ट

    पर्यटन विभाग की योजना को मिल चुकी है स्वीकृति

    पर्यटन विभाग ने इस स्मारक के निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये की योजना बनाई है, जिसे हाल ही में आगरा में हुई बैठक में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने स्वीकृति दी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि विभाग कोठी के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का काम करेगा, जिससे इसे स्मारक के रूप में विकसित किया जा सके। यहां दीर्घा भी बनाई जाएगी। छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में 5 से 18 अगस्त तक मिलेगा मुफ्त राशन: अंत्योदय कार्डधारकों को 35 KG, पात्र गृहस्थी को 5 किलो/यूनिट