Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डायोसिस ऑफ आगरा में प्रशासनिक फेरबदल, सवा दो महीने में तीसरी बार बदला प्रभारी सचिव

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 11:20 AM (GMT+05:30)

    आगरा के डायोसिस में प्रशासनिक बदलाव करते हुए हिमांशु लायल को कार्यकारी प्रभारी सचिव बनाया गया है। यह सवा दो महीने में तीसरी बार है जब प्रभारी सचिव की ...और पढ़ें

    डायोसिस ऑफ आगरा में प्रशासनिक फेरबदल।

    डायोसिस ऑफ आगरा में प्रशासनिक फेरबदल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। डायोसिस ऑफ आगरा में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक बार फिर सचिव पद पर बदलाव किया गया है। सवा दो महीने में तीसरी बार प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी में परिवर्तन किया गया है। अब डायोसिस के कोषाध्यक्ष हिमांशु लायल को कार्यकारी प्रभारी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को बिशप बीके नायक की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी बैठक में संस्था के प्रशासनिक हितों को ध्यान में रखते हुए नए स्थाई सचिव की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 20 जुलाई को डायोसिस कार्यालय में हुई बैठक में हिमांशु लायल को कार्यकारी प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

    इससे पूर्व 13 मई को शेरवुड कालेज नैनीताल के पूर्व प्रधानाचार्य अमनदीप संधू को प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया था। उसी समय हिमांशु लायल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 18 जुलाई को हुई कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा के बाद अमनदीप संधू को प्रभारी सचिव पद से मुक्त करने और आगे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।

    जानकारों के अनुसार, डायोसिस की कार्यकारिणी ने संस्था के संचालन, प्रशासनिक स्थिरता और भविष्य की कार्ययोजना को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। स्थायी सचिव की नियुक्ति के लिए गठित सर्च कमेटी अब संभावित नामों पर विचार कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

    खबरें और भी

    डायोसिस प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि सभी निर्णय संस्था के हितों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिए जा रहे हैं। स्थायी सचिव की नियुक्ति तक कार्यकारी प्रभारी सचिव के रूप में हिमांशु लायल जिम्मेदारी संभालेंगे।

    यह भी पढ़ें- आगरा की होटल इंडस्ट्री को राहत, 20 कमरों तक के Hotels व्हाइट कैटेगरी में शामिल; सीपीसीबी ने जारी की गाइडलाइन