विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: जन्मदिन से पहले बेरहम पिता ने बेटी को नदी में फेंका, मां की आंखों ने देखा खौफनाक मंजर

Updated: Sat, 15 Aug 2026 07:21 AM (IST)

आगरा में एक पिता ने अपनी 11 महीने की बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया, जिसे उसकी मां ने अपनी आँखों के सामने देखा। बेटी का पहला जन्मदिन 17 अगस्त को था और पिता खरीदारी के बहाने उन्हें लाया था।

पीड़ित मां लक्ष्मी। वीडियो की तस्वीर।

पीड़ित मां लक्ष्मी। वीडियो की तस्वीर।

HighLights

  1. पिता ने 11 महीने की बेटी को यमुना नदी में फेंका।

  2. बेटी का पहला जन्मदिन 17 अगस्त को था।

  3. मां ने अपनी आंखों के सामने घटना देखी, पिता को पीटा।

जागरण संवाददाता, आगरा। अबोध बेटी का 16 अगस्त को जन्मदिन था। मां बेटी का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रही थी। रिंकू पत्नी को बेटी के जन्मदिन पर खरीदारी की कहकर लाया था। उसे अपने ही हाथों से नदी में फेंक दिया। बेटी को अपने आंखों के सामने नदी में समाते देख मां कुछ न कर सकी। भीड़ के सामने वह रो-रोकर बेटी के जन्मदिन की बात बताने लगी तो लोगों का आक्रोश और बढ गया। उन्होंने पिता रिंकू काे पीट दिया।
मां लक्ष्मी ने बताया कि वह छह महीने मायके में रहने के बाद राजीनाम होने पर पति के पास लौटी थी। पति अकारण ही उस पर शक करता था। वह 17 अगस्त को बेटी का पहला जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था।

17 अगस्त को था जन्मदिन, अपने हाथों से फेंक दी नन्ही सी जान

इसी बहाने पति उसे अपने साथ लेकर आया था। पति ने बेटी के साथ पुल पर फोटो खींचने के बहाने गोद में लिया था। उससे कुछ मीटर दूर पुल की रेलिंग पर गया और नदी में फेंक दिया। उसे यकीन नहीं हुआ कि कोई पति बेटी को इस तरह से नदी में फेंक सकता है। जिसके बाद पति रिंकू उसकी ओर दौड़ा, पकड़कर रेलिंग के किनारे ले गया। नदी में धक्का देने का प्रयास करने लगा। यदि भीड़ नहीं जुटती तो उसे भी नदी में फेंक देता।

यह भी पढ़ें- आगरा: मां की गोद से 11 महीने की बेटी को लेकर पिता ने पुल से यमुना नदी में फेंका, भीड़ ने पीट डाला बाप

अनाथ आश्रम में दे देता

भीड़ आरोपित पिता को पीट रही थी। प्रसारित वीडियो में भीड़ पिता रिंकू से कह रही है कि अबोध को जान से क्याें मारा? वह उसे अनाथ आश्रम में भी दे सकता था। प्रसारित वीडियाे में लोग मां लक्ष्मी को सांत्वना देते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'मथुरा में भी अयोध्या जैसा बने मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर यदुवंंशी आगे आएं'; कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान