16 अगस्त के बाद ये उपभोक्ता नहीं ले पाएंगे एलपीजी सिलिंडर, गैस कंपनियों ने किया अलर्ट
आगरा में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलेगा। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए 16 अगस्त तक ई-केवाईसी अनिवार्य
आगरा में 2.10 लाख उपभोक्ताओं ने अभी तक नहीं कराई ई-केवाईसी
ई-केवाईसी के बिना एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं होगी
जागरण संवाददाता, आगरा। आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो 16 अगस्त तक हर हाल में करा लें। अन्यथा की स्थिति में आप एलपीजी गैस सिलिंडर बुक भी नहीं कर पाएंगे। हालात ऐसे हो जाएंगे कि गैस सिलिंडर के लिए लाख कोशिश किए जाने के बाद भी शायद न मिल सके। इसलिए समय पर ई-केवाईसी जल्द करा लें। यह अनिवार्य है।
जिले में 13 लाख 57 हजार उपभोक्ता
आगरा जिले में घरेलू गैस के कुल 13 लाख 57 हजार उपभोक्ता हैं। जिनमें से दो लाख 10 हजार 533 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसी) के एक लाख 36 हजार 461, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के 43 हजार 358 हैं और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के 30 हजार 714 हैं। अगर इन्होंने 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा।
16 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना है अनिवार्य, दो लाख 10 हजार ने नहीं कराई
आप बुकिंग भी नहीं कर पाएंगे। अभी आपके पास 13 दिन का समय है। इस बीच में गैस एजेंसी या फिर जनसेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। इस स्थिति में महंगा कमर्शियल गैस सिलिंडर से ही काम चलाना पड़ सकता है। ऑयल कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराए जाने के लिए कहा है, जिससे जिसके नाम पर कनेक्शन है, उसे ही गैस सिलिंडर मिल सके। ई-केवाईसी से मृत हो चुके कनेक्शन धारकों का भी पता चल सकेगा। उनके कनेक्शन निरस्त हो जाएंगे।
ई-केवाईसी कराने से कई लाभ है। समय समय पर करानी चाहिए। इस संबंध में अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जो भी आदेश मिलेंगे, उसी के आधार पर कार्य किया जाएगा।
आनंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी