विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weaver Scheme: झलकारीबाई हथकरघा विकास योजना से मिलेगा ₹2.5 करोड़ का अनुदान

Published: Mon, 07 Sep 2026 02:22 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 03:53 PM (IST)

Jhalkari Bai Handloom Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने झलकारीबाई हथकरघा और पावरलूम विकास योजनाओं के तहत बुनकरों को ₹2.5 करोड़ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. झलकारीबाई योजनाओं से बुनकरों को मिला ₹2.5 करोड़ का अनुदान

  2. 260 बुनकरों को रियायती दरों पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए गए

  3. हथकरघा और पावरलूम खरीद पर भी सरकार दे रही है आर्थिक सहायता

डिजिटल डेस्क, आगरा। Jhalkari Bai Handloom Yojana, UP Handloom Scheme 2026: बुनकर वस्त्र उद्योग की रीढ़ कहलाते हैं। यूपी में हथकरघा (हैंडलूम) बिजनेस को लेटेस्ट तकनीकी से जोड़ने और पीएम की आत्मनिर्भर भारत मुहिम में बुनकरों को शामिल किया गया था। झलकारीबाई हथरकरघा विकास व झलकारी वाई पावरलूम विकास योजना का दो वर्ष पहले प्रारंभ किया गया है।

इन दोनों योजनाओं पर सरकार ने ढाई करोड़ रुपये का बुनकरों को अनुदान दिया है। इससे बुनकरों के दिन बहुरेंगे। पारंपरिक बुनकरों को लेकर सरकार बेहद संजीदा है। कई योजनाओं का संचालन हो रहा है।

Jhalkari Bai Handloom Yojana

260 बुनकरों को रियायती दरों पर मिली बिजली

UP Handloom Scheme 2026: अटल बिहारी वाजपेयी पावरलूम बुनकर विद्युत फैल्ट रेट योजना के अंतर्गत 260 बुनकरों को बिजली का कनेक्शन पर रियाती दरों पर बिजली उपलब्ध कराए है। मुख्यमंत्री हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना से क्लस्टर बनाने के लिए ढाई करोड़ रुपये अनुदान दिया जाएगा, इसमें डिजाइन व उत्पादन प्रणाली को विकसित करने का अवसर दिया जाएगा। 

चाहिए ये दस्तावेज

  • बुनकरों को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए दस्तावेज जरूर जमा करना है 
  • आवेदन फार्म के साथ एक फोटो, आधारकार्ड की फोटोकॉपी, बुनकर परिचय पत्र, घरेलू विद्युत कनेक्शन का प्रमाण पत्र, बैंक की पासबुक कॉपी लगाई जा रही है
  • इसके साथ ही एक सादे कागज पर घोषणा पत्र भी जारी किया जाना है

अनुदान में मिलेगी ये सुविधा

16 अक्टूबर 2023 से अटल बिहारी वाजपेयी पावर लूम बुनकर विद्युत फ्लैटरेट योजना में लाभार्थियों को दिए जा रहे हैं परिचय पत्र
30 हजार रुपये हैंडलूम खरीदने पर सरकार देती है, 10 हजार रुपये बुनकर को अनुदान
20 हजार रुपये का पिटलूम खरीदने पर सरकार देती है पांच हजार रुपये बुनकर को करना होगा खर्च
1.40 लाख रुपये प्रति बुनकर को बिजली कनेक्शन के लिए देगी अनुदान
2.5 करोड़ का तैयार किया जाएगा क्लस्टर
1.40 लाख रुपये हैंडलूम बुनकरों को मिलता है अनुदान
2.25 लाख रुपये पावर लूम के लिए मिलता है अनुदान
न्यूनतम 25 या उससे अधिक बुनकरों के समूह को फर्म के रूप में पंजीकृत कराया जाएगा
कम ब्याज दर पर क्रेडिट कार्ड और लोन की सुविधा भी

यहां से करें आवेदन

योजना के आधिकारिक राज्य हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग(Directorate of Handloom) की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में 150 साल पुराना 'शैतान का गोबर' बिजनेस, हर घर की है पहली पसंद

यह भी पढ़ें- बीहड़ बना नया टूरिस्ट स्पॉट: डकैतों का नहीं अब पर्यटकों का बसेरा, रोमांच और एडवेंचर का नया सेंटर चंबल सेंक्चुरी