विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नींद खुली तो बिस्तर पर नहीं थी... सुहागरात के 5वें दिन लुटेरी दुल्हन फरार, कैश-जेवर भी गायब; आगरा में FIR

Updated: Mon, 17 Aug 2026 03:42 PM (IST)

आगरा में एक लुटेरी दुल्हन शादी के कुछ दिन बाद ही घर से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई न होने पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज कराया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आगरा में शादी के बाद लुटेरी दुल्हन फरार

  2. लाखों के जेवर और नकदी लेकर भागी

  3. पीड़ित परिवार ने कोर्ट के आदेश पर FIR कराई

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजनगरी के थाना सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी (रामजी की बगीची) में लुटेरी दुल्हन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिचौलियों के जाल में फंसकर एक विधवा महिला ने अपने बड़े बेटे का घर बसाने का सपना देखा था, लेकिन नई दुल्हन घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गई। 

पीड़ित परिवार ने जब पुलिस में शिकायत की बाद कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय के माध्यम से सिकन्दरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

अदालत के दरवाजे पहुंची 50 वर्षीय विधवा

मामला सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली करीब 50 वर्षीय विधवा गुड्डी देवी पत्नी स्वर्गीय लाखन सिंह कुशवाह से जुड़ा है। पीड़िता के मुताबिक, उनके बड़े बेटे विश्नू के विवाह के लिए शमशाबाद निवासी जवाहर सिंह ने प्रयागराज की प्रीति नामक युवती का रिश्ता सुझाया था। बिचौलियों ने लड़की को गरीब और अनाथ बताकर शादी का पूरा खर्च गुड्डी देवी पर डाल दिया। 27 जून 2026 को बिचौलिए जवाहर सिंह, कथित भाई डॉ. धारा सिंह और एक अन्य व्यक्ति युवती प्रीति को लेकर गुड्डी देवी के घर पहुंचे।

विवाह की रस्मों से ठीक पहले शादी के सामान के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित परिवार ने मजबूरन एक लाख रुपये नकद और 50,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। 27 जून को ही घर पर शादी संपन्न हुई और बिचौलिए चले गए।

जेवरात-नकदी समेत कुल 4 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गई

3 जुलाई 2026 की तड़के 4:30 बजे जब गुड्डी देवी सोकर उठीं, तो बहू प्रीति घर से गायब थी। छानबीन करने पर पता चला कि वह घर में रखे सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, अंगूठियां (कुल दो तोले सोना), चांदी की पायजेब, करधनी, 16 हजार रुपये नकद और छोटी बहू के भी जेवरात-नकदी समेत कुल 4 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गई है।

यह भी पढ़ें- अब डकैतों का नहीं टूरिस्ट का बसेरा, रोमांच और एडवेंचर का नया केंद्र चंबल सेंक्चुरी

शादी के नाम पर डेढ़ लाख ठगे

पीड़िता का आरोप है कि बिचौलिए जवाहर सिंह ने पहले तो दुल्हन को वापस लाने का झांसा देकर टहलाया, लेकिन बाद में मुकर गया। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना दिया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- सीतापुर में भारी बारिश से मौसम सुहाना: आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश, 274 गांवों में बाढ़ का खतरा

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी