Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: भ्रष्टाचार में फंसे सरकारी विभाग के 40 लोगों पर कसेगा शिकंजा, विजिलेंस ने जांच पूरी कर शासन को भेजी

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 10:33 AM (IST)

    Agra News In Hindi भ्रष्टाचार के मामलों में 40 से अधिक लोगों पर कस सकता है शिकंजा। विजिलेंस ने दो दर्जन से अधिक मामलों की जांच कर शासन को भेजी है रिपो ...और पढ़ें

    Agra News: भ्रष्टाचार के मामलों में 40 से अधिक लोगों पर कस सकता है शिकंजा
    Agra News: भ्रष्टाचार के मामलों में 40 से अधिक लोगों पर कस सकता है शिकंजा

    HighLights

    1. विभिन्न विभागों से जुड़े हैं 40 अधिकारी और कर्मचारी
    2. एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2023 के दौरान हुआ था केस दर्ज

    जागरण संवाददाता, आगरा। भ्रष्टाचार की जांच के दायरे में आए 40 से अधिक लोगों की मुश्किलें चुनाव के बाद बढ़ सकती हैं। शासन में शिकायत के बाद भ्रष्टाचार के मामलों की जांच विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस ने इस वर्ष (एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2023 के दौरान) भ्रष्टाचार के दो दर्जन से अधिक मामलों की जांच पूरी करके शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी है।

    विजिलेंस द्वारा आय से अधिक संपत्ति, भ्रष्टाचार व विभागीय अनियमितता के 45 मामलों की खुली और गोपनीय जांच की जा रही है।इनमें सिंचाई विभाग, विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि के 40 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

    आय से अधिक संपत्ति के आरोप

    जिनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और विभागीय अनियमिता के आरोपों की खुली जांच की गईं। विजिलेंस ने इनमें दो दर्जन से अधिक मामलों की जांच पूरी करके अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है। अधिकांश मामले आय से अधिक संपत्ति और विभागीय अनियमिता के हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार चुनाव के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में उक्त लोगों पर शिकंजा कस सकता है।

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: अलीगढ़ में गिरा मतदान का प्रतिशत, इस बार 56.62 फीसद वोट पड़े, 15 साल बाद सबसे कम हुई वोटिंग

    एक वर्ष के दौरान पकड़े गए भ्रष्टाचारी

    • 7 फरवरी: सदर तहसील के वीआरसी कार्यालय में तैनात कर्मचारी गिरजेश कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
    • 5 फरवरी: अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र से लेखपाल नारायण प्रताप को डेढ़ लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
    • 9 जनवरी: नगर निगम में राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता एक लाख घूस लेती दलाल समेत गिरफ्तार।
    • 27 दिसंबर 2023: सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शरद सौरभ गिरि को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया।
    • 29 सितंबर 2023: चिट फंड एवं सोसाइटी का बाबू एक लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार।

    ये भी पढ़ेंः Election 2024: अमेठी के रण में नामांकन लेने ये 'योद्धा', क्या राहुल छोड़ गए मैदान ?, भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी ने भी खरीदा पर्चा

    खबरें और भी