Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आगरा की पॉश कॉलोनी में जघन्य हत्याकांड; चांदी व्यवसाई की पत्नी की लूट के बाद हत्या, बच्ची को फ्लैट में बंद कर भागे बदमाश

    Updated: Mon, 27 May 2024 07:48 AM (GMT+05:30)

    Agra News In Hindi Update आगरा के कमला नगर में चांदी व्यवसाई की पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। बदमाशाें ने फ्लैट में लूटपाट भी की। न्यू आदर्श न ...और पढ़ें

    Agra News: कमला नगर में चांदी व्यवसाई की पत्नी की हत्या के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक। जागरण
    Agra News: कमला नगर में चांदी व्यवसाई की पत्नी की हत्या के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक। जागरण

    HighLights

    1. हत्या कर लाखों के नकदी-जेवरात लूटपाट कर ले गए बदमाश
    2. स्पेशल चाइल्ड को शव के साथ बंद कर भागे बदमाश

    जागरण संवाददाता, आगरा। कमला नगर के न्यू आदर्श नगर स्थित अपार्टमेंट में लूटपाट के दाैरान बदमाशों ने चांदी व्यवसाई की पत्नी की हत्या कर दी। लाखों के नकदी-जेवरात लूटने के बाद व्यवसाई की पत्नी का शव के साथ 12 वर्षीय धेवती जो कि स्पेशल चाइल्ड है, फ्लैट में बंद करके भाग गए। रात नौ बजे व्यवसाई के फ्लैट पर लौटे तो पत्नी का शव पड़ा देख हाेश उड़ गए।

    सूचना पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय मौके पर पहुंच गए। लुटेरों का सुराग लगाने को अपार्टमेंट समेत आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज पुलिस खंगाल रही है।

    न्यू आदर्श नगर स्थित तीन मंजिला अपार्टमेंट सुनील सदन में चार फ्लैट हैं। इनमें भूतल पर बोदला के विजय राजपूत डांस अकादमी चलाते हैं। प्रथम तल पर स्थित एक फ्लैट में चांदी व्यवसाई प्रेम प्रकाश गुप्ता अपनी पत्नी 65 वर्षीय मंजू गुप्ता और 12 वर्ष की धेवती किट्टू के साथ सात वर्ष से रह रहे हैं।

    धेवती स्पेशल चाइल्ड है। प्रेम प्रकाश के सामने वाले फ्लैट में ओम प्रकाश दीक्षित अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। द्वितीय तल पर स्थित एक फ्लैट में नेहा अपने बेटे वंश और बहन सुचि के साथ रहती हैं। नेहा के सामने वाला फ्लैट खाली पड़ा हुआ है।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट, जल्द बदलेगा पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज, मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत

    कमरे का नजारा देखकर दहल गए

    फ्लैट की एक चाबी प्रेम प्रकाश और दूसरी उनकी पत्नी मंजू के पास रहती है। रविवार रात प्रेम प्रकाश ने दुकान से आकर फ्लैट खोला तो सामने रसोई में फर्श पर पत्नी मंजू गुप्ता का शव पड़ा देखा। धेवती कमरे में मौजूद थी। कमरों की अलमारियां खुली हुई थीं। उनमें रखी रकम और जेवरात गायब थे। बदमाशों ने मंजू गुप्ता का दुपट्टे से गला घोंटा था। कारोबारी के शोर मचाने पर अपार्टमेंट के अन्य लोग वहां जुट गए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक गर्मी की मार... देहरादून में पारा फिर 40 पार...आज लू के थपेड़ों को लेकर यलो अलर्ट जारी

    मंजू गुप्ता के स्वजन का कहना है कि बदमाश कितना नकदी-जेवरात लूटपाट करके ले गए, इसका पता लगाया जा रहा है। व्यवसायी डाग स्क्वाड को बुलाया गया, लेकिन वह कोई अहम सुराग नहीं दे सका। डीसीपी सूरज कुमार राय ने बदमाशों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, अपार्टमेंटम में आने-जाने वालों की जानकारी की जा रही है।