बरगद बना दूल्हा, नीम दुल्हन... आगरा में निकली पौधों की अनूठी बरात
वन महोत्सव के समापन पर आगरा में पौधों की एक अनोखी बारात निकाली गई, जिसमें नीम दुल्हन और बरगद दूल्हा बने। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण ...और पढ़ें

बग्घी में सवार दुल्हन नीम और दुल्हा बरगद। जागरण
HighLights
शिल्पग्राम से ताज नेचर पार्क तक निकली पौधों की अनोखी बरात
नीम दुल्हन और बरगद दूल्हा बनकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
वन महोत्सव के समापन पर पौधरोपण और जागरूकता पर विशेष जोर
जागरण संवाददाता, आगरा। वन विभाग की ओर से मंगलवार को वन महोत्सव के समापन पर शिल्पग्राम से पौधों की एक अनोखी बरात निकाली गई। इस बरात में नीम के पौधे को दुल्हन की तरह सजाया गया। दूल्हे के रूप में बग्गी पर बरगद का पौधा विराजमान रहा।
शहतूत, सहजन, वट वृक्ष पीपल के पौधों के अलावा स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठन समेत वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी बाराती बने।
सभी बैंड-बाजे की धुन पर जमकर थिरके। इस बरात के जरिए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देने के साथ उनकी देखरेख के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
शिल्पग्राम से निकाली गई पौधों की बरात
वन विभाग की ओर से एक से सात जुलाई तक चले वन महोत्सव के समापन पर मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिल्पग्राम अमर विलास होटल से शुरू हुई यह बारात ताज नेचर पार्क तक निकाली गई। बैंड-बाजों की धुन पर चलती बारात में वट वृक्ष पीपल, सहजन, शहतूत समेत अन्य पौधे दूल्हे की शोभा बढ़ा रहे थे, जबकि वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ बरातियों की भूमिका निभा रहे थे। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भीम सेन ने बरात का शुभारंभ किया।

जिला पौधारोपण समिति की बैठक करते डीएम मनीष बंसल। सौ. सूचना विभाग
पौधों के साथ वन विभाग के कर्मचारी बने बराती
डॉ. अनिल कुमार पटेल, डीएफओ राजेश कुमार, एनसीसी कैडेट्स, केपी पब्लिक स्कूल और लोपामुद्रा पब्लिक स्कूल के बच्चे, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बरात में शामिल हुए। बच्चे खासकर इस खास कार्यक्रम में अधिक उत्साहित नजर आए। उन्होंने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
ताज नेचर वाक पहुंचने के बाद बरात का समापन हुआ। इसके बाद यहां पौधों का भंडारा भी आयोजित हुआ। जिसमें सभी उपस्थित लोगों को पौधे वितरित किए गए। डीएफओ ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, स्कूलों और आसपास के इलाकों में पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।
खबरें और भी
यहां भी हुए खास कार्यक्रम
बाईंपुर रेंज के अंतर्गत नगर वन खंदारी में भी वन महोत्सव का समापन समारोह आयोजित हुआ। यहां रैली निकाली गई, उसके बाद सीड बाल के माध्यम से पौधारोपण के लिए गड्ढे में पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। एत्मादपुर रेंज के अंतर्गत देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उपजिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह ने पौधारोपण किया और फलदार पौधे वितरित किए।
यह भी पढ़ें- आगरा में कातिल पत्नी का कबूलनामा: बोली- छोड़ देती तो जेल से भी बदतर होती जिंदगी, 16 साल से सह रही थी पति की पिटाई
पौधे लगाएं नहीं बल्कि पर्यावरण का संरक्षण करें
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया वन महोत्सव का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। पौधों की बरात जैसा कार्यक्रम बच्चों और युवाओं तक संदेश पहुंचाने का अनोखा तरीका है। इस तरह के आयोजन से लोग पौधों को परिवार का सदस्य मानकर उनकी रक्षा करने लगते हैं। जिससे पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे नए प्रयास कुछ बदलाव ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कातिल पत्नी रूबी आगरा जेल में बेचैन! जागकर काटी रात, खीर में नींद की गोलियां देकर मारा; फिर बाथरूम में दबाई थी लाश
स्कूल छात्र, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठन भी हुए शामिल
जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिला पौधारोपण समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में गड्ढा खोदाई का काम लगभग 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सभी विभागों को 12 जुलाई तक अपने-अपने लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण करना है।कहा पौधारोपण को एक पर्व के रूप में मनाया जाए। इसमें एनजीओ, एनसीसी, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, महिला समूह, स्कूली बच्चे और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भागीदारी तय की जाए।