विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में चलती ट्रेन से कूदकर भागा पॉक्सो का आरोपित, तीन पुलिस वालों पर मुकदमा दर्ज

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:00 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 03:07 PM (IST)

Agra News: गुजरात से मिर्जापुर लाए जा रहे पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी ने आगरा में चलती ट्रेन से कूदकर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पॉक्सो आरोपी आगरा में चलती ट्रेन से कूदकर फरार

  2. गुजरात से मिर्जापुर ला रही थी पुलिस टीम

  3. तीन पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता आगरा। Agra News: गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। आरोपी मिर्जापुर में नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित था। इस मामले में मिर्जापुर पुलिस के उपनिरीक्षक ने आगरा जीआरपी थाना फोर्ट में आरोपी के फरार होने और साथ में तैनात तीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मिर्जापुर के थाना पड़री में तैनात उपनिरीक्षक जयप्रकाश ने दी तहरीर में बताया कि थाना पड़री पर दर्ज मुकदमें की विवेचना में उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव, महिला हेड कॉस्टेबल गीता और कांस्टेबल नीरज कुमार 2 सितंबर को नाबालिग पीड़िता और आरोपी सूरज कुमार पांडेय उर्फ हर्ष पांडेय की तलाश में सूरत के थाना उमरा गए थे।

किरावली रेलवे स्टेशन के पास कूदकर फरार हुआ आरोपित

सूरत पुलिस के सहयोग से पीड़िता और आरोपी दोनों को बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम दोनों को लेकर 4 सितंबर को उधना स्टेशन से मधुबनी एक्सप्रेस से मिर्जापुर लेकर आ रही थी। तहरीर के मुताबिक आगरा के शृंगारपुर और किरावली रेलवे स्टेशनों के बीच रात करीब 12:30 बजे आरोपी सूरज चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- Post Office Recruitment 2026 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, 24 हजार पदों पर भर्ती; ऐसे होगा चयन

गुजरात से किशोरी और आरोपित सूरज को पकड़कर ला रही थी मीरजापुर पुलिस

इसके बाद आरक्षी नीरज कुमार और महिला कॉस्टेबल गीता पीड़िता को लेकर 5 सितंबर को पड़री पहुंच गए। तहरीर में कहा गया है कि तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही से आरोपी फरार हुआ है। जीआरपी थाना फोर्ट पुलिस ने आरोपी के फरार होने और पुलिसकर्मियों की लापरवाही के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- UP Weaver Scheme: झलकारीबाई हथकरघा विकास योजना से कैसे मिले ₹2.5 करोड़ का अनुदान